रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 2022 में कर रहे बेबी की प्लानिंग! गोविंदा की पत्नी ने एक्टर को दी बधाई

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता गोविंद की पत्नी सुनीता ने एक्टर रणवीर सिंह से बच्चे की प्लानिंग के बारे में सवाल किया, जिसके बाद एक्टर ने शरमाते हुए जवाब दिया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 2022 में कर रहे बेबी की प्लानिंग! गोविंदा की पत्नी ने एक्टर को दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सबसे कूलेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’, ‘गली बॉय’, ‘पद्मावत’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी शानदार फिल्मों से खुद को बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार करने वाले रणवीर सिंह एक पॉवर हसबैंड भी हैं, जो अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर खुलकर प्यार लुटाते हैं।

Ranveer Singh And Deepika Padukone

फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक-दूसरे से प्यार हुआ था और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में कोंकणी और सिख रीति-रिवाज से दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। उनकी शादी को अब तीन साल हो गए हैं और अभी तक दोनों ने बेबी प्लानिंग के बारे में बात नहीं की। हालांकि, हाल ही में रणवीर सिंह ने बेबी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

(ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी)

Ranveer And Deepika

दरअसल, रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता बतौर गेस्ट नजर आए। रणवीर सिंह ने हमेशा गोविंदा की प्रशंसा की है, लेकिन गोविंदा की पत्नी ने रणवीर से ऐसा सवाल कर दिया, जिसकी वजह से अभिनेता शरमा गए। शो के एक सेगमेंट में सुनीता ने रणवीर और दीपिका के बेबी प्लान के बारे में पूछा। सुनीता ने कहा, “रणवीर आपकी शादी को 3 साल हो गए। नन्हा सा रणवीर कब देखने मिलेगा मेरे लाल।”

Ranveer with Govind And His Wife Sunita

सुनीता की ये बात सुनकर रणवीर शर्म से लाल हो जाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि, “मैं आपको बताऊंगा बाद में।” सुनीता ने तब सोचा कि, क्या 2022 में 'अच्छी खबर' आएगी। उन्होंने रणवीर को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि, उन्हें इस साल एक बच्चे का स्वागत करना चाहिए।

Ranveer And Deepika With Baby

इसके बाद रणवीर सिंह इस बारे में बात करते हुए सुनीता और गोविंदा को बताते हैं कि, वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, “मैं तो फुल तैयारी के मूड में हूं। जिससे भी मैं सलाह और टिप्स ले सकूं, ले रहा हूं। बेबी के नाम शॉर्ट लिस्ट कर रहा हूं। मैं फुल तैयारी मोड में हूं। मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं यार।”

Ranveer Singh

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर से अलग किए रास्ते! परेशान एक्ट्रेस ने खुद को घर में किया कैद)

बाद में सुनीता ने रणवीर को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें काम करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “हो जाएगा कोशिश जारी रखो।” इस बारे में गोविंदा भी बात करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और वह कहते हैं कि, “वो जो सुनीता कह रही थीं कि, एक अच्छा सा बच्चा हम रणवीर की गोदी में 2022 में देखना चाहते हैं और कितने सुंदर लगते हैं आप दोनों (रणवीर और दीपिका) साथ में।”

Ranveer And Deepika

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को कहा 'आई लव यू', करण ने किस करते हुए कही दिल की बात)

फिलहाल, अब देखना होगा कि, रणवीर और दीपिका कब फैंस को खुशखबरी सुनाते हैं। वैसे, क्या आपको भी ‘छोटे रणवीर’ या ‘छोटी दीपिका’ का इंतजार है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.