दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बालों को दिया नया लुक, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रणवीर के बालों को नया लुक दिया है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बालों को दिया नया लुक, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के जलवे बिखेर चुके एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस कोरोना काल में घर पर रहकर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान कपल को कई बार खूब मस्ती करते हुए भी देखा गया है, जिसकी फोटो और वीडियो वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में रणवीर सिंह ने अपने नए हेयर स्टाइल की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फोटो।

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 जुलाई 2020 को अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके सिर पर एक छोटा सा जूड़ा बंधा हुआ नजर आ रहा है। फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा "मुझे अपना ये लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है?" रणवीर की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इस फोटो को 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही रणवीर के फैंस कमेंट करके इस कपल के प्रति अपना प्यार दिखा रहे हैं। बताते चलें कि रणवीर की ये हेयरस्टाइल पत्नी दीपिका ने बनाई है। (ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की प्रेम कहानी है अनूठी, शेयर किया ये फोटो)

एक-दूसरे के लिए कपल ने कही थी ये बात

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने इस बारे में बात की थी कि वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ लॉकडाउन में कैसे समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 'शादी के बंधन में बंधने के बाद लाइफ बहुत बिजी हो गई थी, लेकिन इस अचानक मिले ब्रेक ने हमें फिर से एक दूसरे के पास ला दिया। रणवीर ने कहा था, 'एक तरह से ये लॉकडाउन का समय मेरे लिए सही रहा है। ये समय खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए और और मेरी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए काफी अच्छा रहा है।' (ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर महेश बाबू ने शेयर की अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर, य​हां देखें)

इससे पहले जाने माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ गूगल हैंगआउट पर दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बारे में बात की थी कि वो कैसे अपने पति रणवीर के साथ अपने क्वारंटाइन के दिनों को बिता रही हैं। दीपिका ने बताया था, "मुझे कहना है, वो इस माहौल में रहने वाले सबसे आसान व्यक्ति हैं। वो लगभग 20 घंटे सो रहे हैं, ऐसे में वास्तव में वो मुझे उन चीजों को करने का समय देते हैं जो मैं करना चाहती हूं। 4 घंटे के लिए वो जाग रहे हैं और फिर हम फिल्म देख रहे हैं, खा रहे हैं या फिर एक्सरसाइज कर रहे हैं।" ये भी पढ़ें: Mahesh Babu Namrata Shirodkar Love Story: जब महेश बाबू नम्रता शिरोडकर को पहली नजर में दे बैठे थे दिल)

Ranveer and Deepika

बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म ‘83’ में महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ये फिल्म दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुके हैं।

तो आपको एक्टर रणवीर सिंह का हेयर स्टाइल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.