अलगाव की अफवाहों के बीच रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी रानी'

अलगाव की अफवाहों के बीच हाल ही में, अभिनेता रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अलगाव की अफवाहों के बीच रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी रानी'

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उनके अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर आग ​की तरह फैली हुई हैं। इन अफवाहों के बीच हाल ही में, रणवीर ने अपनी लविंग वाइफ दीपिका की प्रशंसा की है, जब उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड द्वारा अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया। आइए आपको बताते हैं।

DeepVeer marriage

दरअसल, फेमस ज्वेलर्स ब्रांड 'कार्टियर' ने ट्विटर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अपने 'नए एंबेसडर' के रूप में स्वागत करने के साथ-साथ ब्रांड से हीरे का हार पहने हुए एक्ट्रेस की एक शानदार ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर रणवीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'माई क्वीन, मुझे आप पर गर्व हो रहा है!" इसके साथ ही उन्होंने एक तिरंगे के साथ, हाथ जोड़े हुए और दिल इमोजी भी बनाई है।

ranveer

इसके पहले, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर सिर से पांव तक पिंक लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और पैंट में गुलाबी जैकेट और जूते के साथ अपने लुक कां कंप्लीट किया था। इस पर दीपिका ने कमेंट सेक्शन में उनके लुक को 'खाने योग्य' बताया था।

Ranveer Singh

ranveer

ranvver

हाल ही में, रणवीर ने 'द बिजनेस ऑफ फैशन' इवेंट में एक्ट्रेस के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका को 'क्वीन' कहा था। पेरिस में आयोजित 'द बिजनेस ऑफ फैशन' इवेंट में दीपिका कई सेलिब्रिटी मेहमानों में शामिल थीं। वह 'बिजनेस ऑफ फैशन 500' कवर पर आने वाली पहली भारतीय हैं। इस कार्यक्रम में वह काइली जेनर, नताशा पूनावाला, चार्ली एक्ससीएक्स, ऐली गोल्डिंग, जेडन स्मिथ, जेरेड लेटो, पालोमा एल्सेसर और कार्ली भी शामिल हुई थीं।

deepika

रणवीर और दीपिका पिछले महीने सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखे थे, जब वह मुकेश अंबानी के गणपति विसर्जन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन में शामिल हुए थे। दीपिका भी पिछले महीने आयोजित 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में उन्हें ट्रॉफी देने के लिए मंच पर रणवीर के साथ शामिल हुई थीं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अपने पति ​के गाल पर किस किया था और दोनों एक-दूसरे के गले भी लगे थे। उन्होंने फिल्म '83' में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार प्राप्त किया था। दीपिका ने इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई थी।

फिलहाल, रणवीर की इस प्रतिक्रिया से ये तो साफ है कि उनके और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.