रणवीर सिंह ने बेबी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'दीपिका पादुकोण 'कान्स' से आ जाएं तो पूछ लेना'

हाल ही में, अभिनेता रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणवीर सिंह ने बेबी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'दीपिका पादुकोण 'कान्स' से आ जाएं तो पूछ लेना'

बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों को इंप्रेस किया है। उनका एक-दूसरे को सपोर्ट करना और सबके सामने अपने प्यार का इजहार करना लोगों के दिलों को गुदगुदाने के लिए काफी है। फैंस उनके पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में, रणवीर ने इस बारे में बात की है।

Ranveer Singh with Deepika Padukone

जैसा कि, आप जानते हैं कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। उनकी शादी को 4 साल होने वाले हैं और कपल से अक्सर उनके बेबी प्लांस के बारे में पूछा जाता है। हालांकि, कपल ने कई बार अपने वर्क कमिटमेंट्स को अपने बेबी प्लानिंग की देरी की वजह बताई है।

(ये भी पढ़ें- पीयूष सहदेव संग तलाक के बीच आकांक्षा रावत ने कहा- 'फिर से प्यार करने को हैं तैयार')

Ranveer Singh with Deepika Padukone

हाल ही में, रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने बेबी प्लांस के बारे में खुलासा किया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने इसका जवाब अपनी पत्नी दीपिका पर डाल दिया। उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण अभी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में गई हुई हैं। जब वह लौट आए, तो उन्हीं से इसका जवाब मांग लेना।”

Ranveer Singh with Deepika Padukone

इससे पहले, मीडिया संग बातचीत में रणवीर सिंह से पूछा गया था कि, अगर वह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं, तो वह अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे। इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, उनके पास कई नाम हैं और वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि, रणवीर ने नाम का खुलासा नहीं किया था और कहा था कि, वह अपने बच्चे के नाम को लेकर गुप्त हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि, उनके बेबी का नाम कोई चुरा ले। यही नहीं, एक इंटरव्यू में जब अभिनेता से पूछा गया था कि, उन्हें बेटी चाहिए या बेटा। इस पर उन्होंने कहा था कि, उन्हें जो भी मिलेगा। वह भगवान का आशीर्वाद होगा।

Ranveer Singh with Deepika Padukone

(ये भी पढ़ें- आमिर खान 10 रुपए का लाइटर और सिगरेट लेने पर हुए ट्रोल, नेटिजंस ने कही ऐसी बातें)

फिलहाल, आपको ये जोड़ा कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.