रणवीर सिंह ने की आलिया-रणबीर की शादी की तारीफ, बोले- 'उन्होंने खाने का खूब पैसा बचाया'

मुंबई में आयोजित किए गए '67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में एक्टर और शो के होस्ट रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट व रणबीर कपूर की शादी की खूब तारीफ की। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

रणवीर सिंह ने की आलिया-रणबीर की शादी की तारीफ, बोले- 'उन्होंने खाने का खूब पैसा बचाया'

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्डस 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022' का 30 अगस्त 2022 को मुंबई में आयोजन किया गया। इस मेगा इवेंट को एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने साल 2022 में हुई सेलेब वेडिंग्स का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की खूब तारीफ की। 

ranveer

पहले ये जान लीजिए कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने घर वास्तु में इंटीमेट शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सेलेब कपल की शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं बुलाया गया था, क्योंकि ये एक बेहद निजी शादी समारोह था।

ranbir-alia

रणवीर सिंह ने जैसे ही होस्टिंग के लिए स्टेज पर कदम रखा, वैसे ही उन्होंने 2 साल बाद अवॉर्ड फंक्शन में वापस आने की अपनी खुशी जाहिर की और ये भी बताया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। रणवीर ने कहा कि इन दो सालों में बहुत कुछ बदल गया है। वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

ranveer

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल थाई-स्लिट ड्रेस में अपनी वॉकिंग स्टाइल के लिए हुईं ट्रोल)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तारीफ करते हुए रणवीर ने साझा किया कि आलिया और रणबीर ने शादी के लिए जिस तरह से एक निजी समारोह का विकल्प चुना, वह उनके परिवार को पसंद आया। उन्होंने कहा, "आलिया-रणबीर की शादी सबसे अच्छी थी। यह एक छोटा इंटीमेट फंक्शन था। खाने के मामले में उन्होंने बहुत पैसा बचाया है। मेरे सिंधी डैड भी उनकी शादी से बहुत खुश हैं।" उन्होंने इवेंट में वरुण धवन को "वन मैन मार्केटिंग एजेंसी" भी कहा।

alai ranbur

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका संग मुंबई में घर खरीदने पर की बात, इंटीरियर पर भी दी जानकारी)

सेलेब्स के अलावा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने व्यक्त किया, "मैं टीम के लिए बहुत सम्मान प्रकट करता हूं। 2 साल बाद फिल्मफेयर देखना बहुत अच्छा है। आज यहां जो भी मौजूद है, उसका बहुत-बहुत स्वागत है।"

devendra

अवॉर्ड फंक्शन की बात करें, तो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस साल 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' का जलवा देखने को मिला। 'शेरशाह' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर, कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, विष्णु वर्धन को फिल्म 'शेरशाह' के लिए बेस्ट डायरेक्टर और विक्की कौशल को फिल्म 'सरदार ऊधम' के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

ranveer

(ये भी पढ़ें- 67th Filmfare Awards 2022: रणवीर सिंह बोले- 'मैं और विक्की शादी के बाद जी रहे हैं सपनों की जिंदगी')

फिलहाल, आलिया-रणबीर की शादी पर दिए गए रणवीर के इस बयान पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.