रणवीर सिंह ने रैंप वॉक के बाद छुए मां के पैर, यूजर्स बोले- 'न्यूड फोटो के बाद बने संस्कारी बेटा'

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक के बाद अपनी मां के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रणवीर सिंह ने रैंप वॉक के बाद छुए मां के पैर, यूजर्स बोले- 'न्यूड फोटो के बाद बने संस्कारी बेटा'

इन दिनों अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में चल रहे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी खूबसूरत पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं।

ranvir dipika

पहले ये जान लीजिए कि, रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शाही शादी रचाई थी। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला...रामलीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक हो गए थे। 

ranvir dipika

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद हुए बदलावों पर की बात, बताया बेटी के आने से कैसे बदल गई जिंदगी)

अब बात करते हैं रणवीर और दीपिका के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, 29 जुलाई 2022 को रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक किया। इस खूबसूरत कपल ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'मिजवान फैंशन शो 2022' में रैंप वॉक किया। ये कपल शो स्टॉपर भी था।

ranvir dipika

रणवीर और दीपिका के रैंप वॉक के कई वीडियोज सामने आए हैं, लेकिन एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर ने रैंप वॉक के दौरान अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी बहन को प्यार भी दिया। यहां देखें वायरल वीडियो।

जब से ये वीडियो सामने आया है, तब से रणवीर के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो एक्टर का मजाक उड़ा रहे हैं। रणवीर के न्यूड फोटो का जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने कपड़े पहने हैं'? दूसरे ने लिखा, 'न्यूड पिक्चर के बाद संस्कारी बेटा।' अगले ने लिखा, 'शो ऑफ।' एक अन्य यूजर ने रणवीर की मां को सलाह देते हुए लिखा, 'अपने बेटे को कुछ समझाओ यार, ये एक जिन वर्ल्ड वॉर करवा कर ही मानेगा।' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ranvir singh

ranvir singh

ranvir singh

ranvir singh

ranvir singh

(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली ने लेबर रूम से तीनों बच्चों संग शेयर की सुपर क्यूट तस्वीर, खुश दिखीं नई मां)

लुक की बात करें, तो दीपिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद रंग का एक शानदार लहंगा पहना था, जिसमें बहुत खूबसूरत और बारीक डिटेल्स थी। वहीं रणवीर ने काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाले कोट के साथ पेयर किया था।

ranvir dipika

फिलहाल, रणवीर सिंह की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.