रणवीर सिंह 2 लाख रुपए का जॉगर सेट पहने एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, व्हाइट-ब्लैक ग्लासेस में दिखे कूल

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह ‘Gucci’ के आउटफिट में स्पॉट किए गए, जिसका प्राइस आपको हैरान कर देगा। आइए देखते हैं वो आउटफिट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणवीर सिंह 2 लाख रुपए का जॉगर सेट पहने एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, व्हाइट-ब्लैक ग्लासेस में दिखे कूल

जब भी बात एक्टर्स के फैशन सेंस की होती है, तो इस लिस्ट में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम सबसे ऊपर आता है। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से तो लोगों को हैरान किया है, साथ ही फैशन इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना सिक्का जमाया है। वो अपने लुक्स और आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से जरा भी नहीं कतराते हैं और उनके आउटफिट्स के प्राइस तो अच्छे-अच्छे एक्टर्स के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह ‘Gucci’ के आउटफिट में स्पॉट किए गए, जिसका प्राइस आपको हैरान कर देगा। आइए देखते हैं वो आउटफिट।

Ranveer Singh

पहले ये जान लीजिए कि, रणवीर सिंह भारत के सबसे स्टाइलिश एक्टर हैं। साल 2019 में उन्हें ‘GQ स्टाइल एंड कल्चर अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट स्टाइलिश मैन’ के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कैजुअल आउटफिट्स से लेकर इवेंट और पार्टी तक में, जहां भी एक्टर जाते हैं, सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनका लुक और आउटफिट बटोरता है। इससे आप एक्टर की फैंशन सेंस का अंदाजा लगा सकते हैं।

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने अपनी 3.9 करोड़ की 'Aston Martin Rapide' कार का बदलवाया कलर, देखें न्यू लुक)

Ranveer Singh

अब आपको दिखाते हैं रणवीर का लेटेस्ट आउटफिट। दरअसल, 24 जुलाई 2021 को रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान एक्टर ने रेड, ब्लू और व्हाइट डीटेलिंग वाला 'Gucci' का मोनोग्राम वाले लोगो के साथ एक ग्रीन कलर का बॉम्बर ज़िपर जैकेट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग जॉगर पैंट्स के साथ पेयर किया था। व्हाइट स्नीकर्स, व्हाइट एंड ब्लैक गॉगल्स और स्कार्फ-मास्क के साथ रणवीर काफी कूल लग रहे थे।

इसमें कोई शक नहीं है कि, रणवीर हमेशा की तरह इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे, लेकिन इसमें हमारा ध्यान जिसने खींचा, वो उनका महंगा आउटफिट था। ‘Gucci’ की वेबसाइट के मुताबिक, रणवीर का ये जॉगर पैंट्स और जिपर जैकेट करीब 2,20,000 रुपए का है।

रणवीर सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, एक्टर ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें फाइनेस्ट एक्टर के रूप में पहचान फिल्म ‘राम-लीला’ से मिली थी। उन्होंने ‘लुटेरा’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्में की हैं। जल्द ही वो ‘83’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से साल 2018 में शादी की थी।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 4 लाख की ड्रेस व ज्वैलरी, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें)

Ranveer Singh And Deepika Padukone

फिलहाल, रणवीर सिंह के इस आउटफिट से साफ है कि, एक्टर अपने स्टाइलिश लुक को बरकरार रखने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। तो आपको रणवीर सिंह का ये आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.