रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की मां को विश किया बर्थडे, शेयर की ये खास सेल्फी

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ रिलेशन की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने विजय की मां को बर्थडे विश किया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की मां को विश किया बर्थडे, शेयर की ये खास सेल्फी

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपने रिलेशन की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यही नहीं, इन दोनों के फैंस के दिल में यही सवाल घूमता रहता है कि, क्या सच में एक्ट्रेस रश्मिका विजय के साथ रिलेशनशिप में हैं? हालांकि, ये दोनों इन खबरों का कई बार खंडन कर चुके हैं, लेकिन फैंस है कि कयास से बाज नहीं आते। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा की मां को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने उनके रिश्ते की अफवाहों को एक बार फिर से हवा दे दी है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 24 सितंबर 2020 को अपनी मां माधवी को उनके 50 वें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए एक दिलचस्प क्रिकेट वीडियो साझा किया। वीडियो में हम विजय देववरकोंडा, उनके भाई आनंद देवरकोंडा, और उनकी मां को देख सकते हैं। माधवी ने अपने हाथों में बल्ला लिया हुआ है, तीनों लोग एक साथ शॅट लगाते हैं। वीडियो में विजय की मां को अर्धशतक (50 रन) बनाने के बाद दुनिया भर के बल्लेबाजों द्वारा लोकप्रिय इशारे की नकल करते हुए देखा जा सकता है। ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसे केवल 20 घंटों में इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो के कैप्शन में विजय ने लिखा, "मुझे यकीन है कि आप हमेशा खुश रहती हैं जन्मदिन मुबारक मम्मा!" (ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की पत्नी और बच्चे हैं बेहद खूबसूरत, एक्टर ने शेयर की फैमिली फोटो) 

वहीं, साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 24 सितंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की मां माधवी के साथ उनके 50 वें जन्मदिन पर एक मनमोहक सेल्फी पोस्ट की। क्यूट सेल्फी में एक्ट्रेस हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही हैं, वहीं विजय की मां भी कैमरे के लिए अपनी ब्राइट स्माइल के साथ स्टनिंग लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल @deverakonda" इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई।

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी मां को शुभकामना देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ अपनी और भाई की फोटो शेयर की। इस तस्वीर में हम दोनों बेटों को अपनी मां के साथ सड़क पर चलते हुए देख सकते हैं। इसे शेयर करते हुए आनंद ने सिर्फ दिल की इमोजी बनाई। (ये भी पढ़ें: केजीएफ एक्टर यश की बेटी आयरा बनीं टीचर, छोटे भाई की कर रहीं मदद, देखें ये प्यारा वीडियो)

वैसे, अभिनेत्री ने पहले ही बहुत सारे इंटरव्यू में ये बात कही है कि वो सिंगल हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में रश्मिका के रिलेशन को लेकर काफी अफवाहें सामने आईं हैं। कई बार उनका नाम साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा गया है। रश्मिका और विजय के रिश्ते की अफवाहों के बाद 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री के चर्चे भी चारों तरफ हुए थे।

लिंकअप की अफवाहों पर क्या कहना है विजय का?

विजय देवरकोंडा ने अपने और रश्मिका के लिंकअप की इन अफवाहों का हर बार खंडन किया है। कुछ महीने पहले 'द हैदराबाद टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में जब विजय से पूछा गया था कि क्या उन्हें अपने जीवन का प्यार मिला है या नहीं? इस पर अभिनेता ने खुलासा किया था कि अगर वो किसी रिलेशन में हैं, तो भी वो इसे गुप्त रखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा था, "कोई टिप्पणी नहीं। भले ही मैं किसी रिश्ते में था, मैं इसे गुप्त रखूंगा। इन चीजों को बताने का क्या मतलब है? ये किसी का बिजनेस नहीं है। मैं अपने माता-पिता और अपने दोस्तों को बताऊंगा। जब ये होगा तब मैं इसका दुनिया के सामने खुलासा करूंगा, लेकिन इसके लिए अभी समय है। मैं नहीं चाहता कि मेरा जीवन मनोरंजन बन जाए।" (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)  

रिलेशनशिप की खबरों पर क्या कहना है मंदाना का?

काफी समय पहले 'इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया था कि, विजय देवरकोंडा वो हैं, जिन्होंने उनके एक्स बॉयफ्रेंड रक्षित शेट्टी के साथ हुए ब्रेकअप से उबरने में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा था, "मैं रक्षित शेट्टी के साथ अपने ब्रेकअप से उबर रही थी। मुझे आराम और देखभाल की जरूरत थी, जो मुझे विजय देवरकोंडा से मिला। मैं अपने इमोंशस का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही थी और ये वो थे जिन्होंने मुझे समझा। उन्होंने मुझे समझाया कि बाहर एक अलग दुनिया है, जो मेरे गले लगने का इंतजार कर रही है।" 

फिलहाल, रश्मिका और विजय देरवकोंडा के रिलेशनशिप की हकीकत क्या है? ये तो समय के साथ ही पता चल सकेगा। हम भी एकटर की मां को उनके 50वें जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Cover and Images Courtesy: Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.