जमाई राजा फेम रवि दुबे ने सरगुन मेहता संग शेयर की रोमांटिक फोटो, शानदार अंदाज में लूटी पूरी महफ़िल

टीवी सीरियल 'जमाई राजा' के एक्टर रह चुके रवि दुबे (Ravi Dubey) ने सोशल मीडिया पर पत्नी सरगुन मेहता (Sargun Mehta) के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखिए रवि और सरगुन की रोमांटिक तस्वीर।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

जमाई राजा फेम रवि दुबे ने सरगुन मेहता संग शेयर की रोमांटिक फोटो, शानदार अंदाज में लूटी पूरी महफ़िल

टीवी के चर्चित कपल्स में से एक 'जमाई राजा' फेम रवि दुबे (Ravi Dubey) और उनकी पत्नी सरगुन मेहता (Sargun Mehta) अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहना पसंद करते हैं। ऐसा कोई मौका नहीं होता, जब दोनों को अपने-अपने काम से समय निकालकर क्वालिटी टाइम बिताते हुए ना देखा गया हो। यही नहीं, रवि और सरगुन फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते हैं। रवि आए दिन सरगुन के साथ सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अपने पोस्ट शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, सरगुन भी रवि के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती हुईं नजर आती हैं। 

रवि ने न्यू ईयर के मौके पर सरगुन के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके साथ रवि ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘2020 हमारा है…बजाओ नगाड़े, खोल दो कालीनें, करलो हमारे स्वागत की तैयारी…क्योंकि आ ही गई, हमारी बारी।’ वहीं, रवि दुबे के इस पोस्ट को देखकर फैंस को लगा कि सरगुन प्रेग्नेंट हैं। फैंस को लगा कि कपल जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनाने वाला है। हालांकि, अभी तक रवि और सरगुन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (ये भी पढ़ें: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ देर रात इस अंदाज में हुए स्पॉट, अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुईं तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, एक बार फिर रवि दुबे और सरगुन मेहता चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरगुन के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रवि और सरगुन एकसाथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की मुस्कान बता रही है कि वह कितने खुश हैं। इस तस्वीर के साथ रवि ने लिखा, ‘बड़ी & छोटी #sargunmehta #ravidubey #लाल-पीला’। फैंस सरगुन और रवि के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, सरगुन ने भी रवि के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सरगुन ने लिखा है कि हम साल 2010 से एक दूसरे के जीवन में रंग भर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बड़े भाई की राह पर चले अपारशक्ति खुराना, पत्नी आकृति आहूजा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, जितना क्यूट ये कपल है, उतनी ही प्यारी इनकी लव स्टोरी भी है। 'नच बलिए' सीजन 5 के दौरान ही रवि ने अपने घुटनों पर बैठकर सरगुन को प्रपोज किया था। सरगुन ने प्रपोजल स्वीकार किया और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। हालांकि, इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगों को है कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत '12/24 करोल बाग' (2009-2010) के दौरान शुरू हुई थी। दोनों इस शो में साथ काम करते थे। वैसे रवि सरगुन को अपना बच्चा समझते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रवि ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो पत्नी सरगुन के साथ एक पिता की लाइफ जी रहे हैं। (ये भी पढ़ें: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने दादू संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- कभी नहीं मिटती यादें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, अपने क्यूट अंदाज से रवि दुबे और सरगुन मेहता फैंस को जबरदस्त रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। ये जोड़ी फैंस के बीच काफी हिट है। वैसे आपको रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना ना भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.