रवि दुबे ने वाइफ सरगुन मेहता संग शेयर की हॉट तस्वीर, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल

एक्टर रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लवली वाइफ सरगुन मेहता के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रवि दुबे ने वाइफ सरगुन मेहता संग शेयर की हॉट तस्वीर, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल

टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) और एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है, जहां रवि टीवी और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं, तो वहीं सरगुन भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। रवि और सरगुन दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों व वीडियोज के जरिए कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, रवि दुबे ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ सरगुन के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

ravi dubey

पहले ये जान लीजिए कि, रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बीच दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट भी एक साथ नजर आए थे। यहां पर रवि ने सरगुन को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब सरगुन ने भी ‘हां’ में दिया था और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। वहीं, अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ को विश किया 'नेशनल सिबलिंग डे', शेयर किया खूबसूरत वीडियो)

sargun

आइए अब आपको एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रवि दुबे 10 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी वाइफ सरगुन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सरगुन समुद्र किनारे खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं और उनके बगल में रवि मौजूद हैं, लेकिन वह कैमरे की ओर थोडा झुके हुए हैं। इस दौरान दोनों-एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री भी साफ देखने को मिल रही हैं। लुक की बात करें तो, सरगुन ब्लू कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में व्हाइट श्रग लिया हुआ है और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए हैं। वहीं, रवि दुबे ऑरेंज और ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जिसमें वह काफी कूल लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने पति ऋषि संग रणबीर-रिद्धिमा की अनदेखी फोटो शेयर कर दी ये खास सलाह, जानें इस बारे में)

sargun and ravi

शादी से पहले दोनों बने थे दूल्हा-दुल्हन

रवि दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी लेडीलव सरगुन मेहता संग अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों, 7 मार्च 2021 को भी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में रवि और सरगुन शादी के लिबास में कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर ने ब्लैक कुर्ता और सिर पर रेड पगड़ी बांधी हुई है, वहीं सरगुन ने रेड कलर के लहंगे के साथ सिर पर ग्रीन कलर की चुनरी डाली हुई है। इस तस्वीर पर कपल के फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा को ऐसे कराते हैं रोमांटिक फील, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही थी ये बात)

ravi

रवि दुबे और सरगुन मेहता की ये तस्वीर उनकी शादी से पहले की है, जिसकी जानकारी एक्टर ने कैप्शन में दी थी। रवि ने लिखा था, ‘ये तस्वीर हमारी शादी की नहीं है, ये फोटो एक वेडिंग सीन की है जो हमारे एक साथ किए हुए एकमात्र टीवी शो की है। हालांकि, हमें पता नहीं था कि इस फोटो को क्लिक किए जाने के दौरान हम उस फीलिंग को अंदर ही अंदर महसूस कर रहे थे। ये उस समय की है जब हमने 11 साल पहले डेटिंग करना शुरू किया था। और आज हमारी डेटिंग एनिवर्सरी होती है जो वो हमेशा भूल जाती है। आई लव यू मेरी गुनगुन। ये आगे आने वाले एक साथ 11 बिलियन सालों के लिए #sargunmehta।’

sargun

फिलहाल, रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी को आठ साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन दोनों के बीच प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। तो आपको कपल की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है, तो जरूर दें।   

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.