रवि दुबे ने वाइफ सरगुन मेहता संग खूबसूरत रिश्ते का बताया राज, इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर की बात

टीवी एक्टर रवि दुबे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी वाइफ सरगुन मेहता संग खूबसूरत रिश्ते के पीछे का मंत्र बताया है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रवि दुबे ने वाइफ सरगुन मेहता संग खूबसूरत रिश्ते का बताया राज, इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर की बात

एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) और एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल हैं। दोनों की जोड़ी और बॉन्डिंग मेजर रिलेशनशिप गोल्स देती है। फैंस हमेशा दोनों के इस बेशुमार प्यार के पीछे की वजह जानने के लिए बेताब रहते हैं। अपने फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए रवि दुबे ने हाल ही में सरगुन मेहता संग अपनी स्पेशल बॉन्डिंग के पीछे का मंत्र बताया है। आइए आपको बताते हैं रवि दुबे ने क्या कहा है।

रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बीच दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट भी एक साथ नजर आए थे। यहां पर रवि ने सरगुन को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब सरगुन ने भी ‘हां’ में दिया था और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। वहीं, अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- मोहित मलिक ने बताया अपने बेटे का नाम, खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरा बहादुर')

अब आइए आपको बताते हैं इस कपल का रिलेशनशिप मंत्र। दरअसल, रवि दुबे ने हाल ही में ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है। अपने इस इंटरव्यू में रवि दुबे ने खुलासा करते हुए बताया कि, वो कौन सी चीज है, जिसने दोनों को जोड़े रखा है। रवि दुबे ने कहा, ‘सरगुन और मैं, हम एक टीम के रूप में एक साथ चलते हैं। ये हमारी जिंदगी का मंत्र है। एक कोट है जिसे हम हर समय जरूरी समझते हैं, प्यार का मतलब एक-दूसरे की आंखों में देखना नहीं है, बल्कि एक दिशा में दो लोगों का देखना है।’

रवि दुबे ने एक सच्चे रिलेशनशिप की नींव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे और सरगुन के लिए, जिंदगी के सभी रास्तों में, हम एक-दूसरे के बेहतर साथी हैं, एक-दूसरे के बेहतर कंपेनियन हैं और मुझे लगता है कि यही हमारी जिंदगी में सच्ची रिलेशनशिप है। कई लोगों का रिलेशनशिप को देखने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग इसे एक ग्रीटिंग कार्ड रोमांस मानते हैं। ये स्वीट तो होता है, लेकिन ज्यादा समय तक चल नहीं पाता है। मुझे लगता है कि रिश्ते की असली बुनियाद कपल के बीच का संबंध और साझेदारी है।’

(ये भी पढ़ें- जसलीन मथारू ने 'बिग बॉस' में अनूप जलोटा को किस करने पर कहा- 'वो मजाक था', खुलकर की बात)

क्या है रवि दुबे और सरगुन मेहता की बेबी प्लानिंग?

‘Koimoi.com’ के साथ बातचीत में जब रवि से बेबी प्लानिंग के बारे में सवाल किया गया था, तो एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था, ‘हम अभी बेबी के लिए या इसके खिलाफ नहीं हैं। अभी हमने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। ये सब ऊपर वाला कराता है, जब कोई चीज होनी होती है, तो वह हो जाती है। अभी मुझे नजदीकी फ्यूचर में वो चीजें होती हुई नहीं दिख रही हैं कि हम अभी पेरेंट्स बनेंगे।’

(ये भी पढ़ें- राणा डग्गुबती की वाइफ मिहिका बजाज ने इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर पति के लिए लिखा स्पेशल नोट)

फिलहाल, रवि दुबे इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और खुद को घर में आइसोलेट किए हुए हैं। वैसे, रवि दुबे के इस रिलेशनशिप मंत्र पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रवि दुबे)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.