रवि दुबे के कोरोना पॉजिटिव होने पर सरगुन मेहता हुईं दुखी, एक्टर बोले- 'अले मेला छोटू रोने का नहीं'

टीवी एक्टर रवि दुबे हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रवि दुबे के कोरोना पॉजिटिव होने पर सरगुन मेहता हुईं दुखी, एक्टर बोले- 'अले मेला छोटू रोने का नहीं'

देश में कोरोना वायरस इतनी तेजी से अपने पैर पसार रहा है कि, लोगों को अपनी जान बचा पाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। हाल ही में, इसकी चपेट में टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) भी आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। एक्टर के इस पोस्ट पर उनकी लविंग वाइफ सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Ravi Dubey

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी कपूर को याद कर लिखा भावुक नोट, कहा- 'आपके बिना खोया हुआ सा हूं')

दरअसल, 10 मई 2021 को रवि दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि, वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रवि दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा, '' हाय दोस्तों मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो भी लोग पिछले दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं वह खुद को आईसोलेट कर लें और कोविड के सामान्य लक्षणों पर ध्यान रखें। मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और मैं अपने प्रियजनों की देखरेख में हूं। सुरक्षित रहें..स्थायी सकारात्मक रहें (जैसा कि आशावादी रहें) भगवान हम सभी की रक्षा करें।"  

Ravi Dubey

रवि दुबे के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी एक्टर की पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। रवि की वाइफ सरगुन मेहता ने भी अपने पति के इस पोस्ट पर रोने की इमोजी बनाई। अपनी वाइफ की इस पोस्ट पर रवि ने रिप्लाई देते हुए लिखा है, ''अले मेला छोटू रोने का नहीं।'' कुछ इस अंदाज में रवि दुबे ने अपनी वाइफ को जल्द ठीक होने की सांत्वना दी है।

Ravi Dubey

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के छोटे बेटे की बड़ी बहन बनकर ऐसा फील करती हैं इनाया नौमी, मां सोहा ने किया खुलासा)

रवि दुबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है, जहां रवि टीवी और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं, तो वहीं सरगुन भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। रवि और सरगुन दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों व वीडियोज के जरिए कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं।

Ravi Dubey sargun

रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बीच दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट भी एक साथ नजर आए थे। यहां पर रवि ने सरगुन को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब सरगुन ने भी ‘हां’ में दिया था और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी। वहीं, अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमित होने की वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी से बेटे रेयांश को छीनते दिखे अभिनव कोहली, एक्ट्रेस ने CCTV फुटेज शेयर कर बताई सच्चाई)

ravi

फिलहाल, हम एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।  

(फोटो क्रेडिट- रवि)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.