रजा मुराद लव लाइफ: 15 साल छोटी समीना मुराद को बिना देखे एक्टर ने कर ली थी शादी, ऐसी है स्टोरी

आज इस स्टोरी में हम आपको मशहूर खलनायक रजा मुराद और उनकी खूबसूरत वाइफ समीना मुराद की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी ज्यादा मजेदार है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रजा मुराद लव लाइफ: 15 साल छोटी समीना मुराद को बिना देखे एक्टर ने कर ली थी शादी, ऐसी है स्टोरी

भारतीय हिंदी सिनेमा के तमाम खलनायक अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार आवाज़ के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रजा मुराद (Raza Murad) का नाम भी शामिल है, जो अपनी शानदार एक्टिंग से अपने हर कैरेक्टर में जान फूंक देने का काम करते हैं। रजा मुराद ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘जान की कसम’, ‘त्रिदेव’, ‘पांच फौलादी’, ‘दूसरी सीता’, ‘नमक हराम’, ‘राम लखन’, ‘मोहरा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। एक्टर ने अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीता है। इसी वजह से खलनायक होने के बाद भी रजा मुराद फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

raza murad

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रजा मुराद का बॉलीवुड सफर जितना शानदार है, उतनी ही मजेदार एक्टर की लव लाइफ भी है, क्योंकि रजा मुराद ने अपनी पत्नी समीना मुराद को देखे बिना ही शादी के लिए ‘हां’ कह दिया था और ये बात अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। तो आज इस स्टोरी में हम आपको रजा मुराद की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की आसमा संग शादी से लेकर सायरा की प्रेग्नेंसी तक, वो कहानियां जो एक्टर ने की हैं शेयर)

रजा मुराद और समीना मुराद की लव स्टोरी

raza murad love life

रजा मुराद अपनी हर दूसरी फिल्म में लड़कियों को छेड़ना या फिर गैर-कानूनी काम करते हुए नजर आए हैं, इसी वजह से एक समय था, जब लड़कियों के बीच उनकी छवि ज्यादा खास नहीं थी। एक्टर ने अपने परिवार के फैसले को अपनाकर समीना मुराद संग शादी रचाई थी। हैरानी की बात ये है कि, अभिनेता ने शादी के लिए ‘हां’ कहने से पहले समीना से न तो मुलाकात की थी और न ही उनकी कोई फोटो देखी थी। इस बात की जानकारी रजा मुराद ने ‘द क्विंट’ को दिए एक इंटरव्यू में दी थी। इस दौरान रजा मुराद ने अपनी पत्नी समीना मुराद संग अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताया था।

raza murad with wife samina

अभिनेता ने कहा था कि, ‘मेरी जो शादी हुई है वो, अरेंज मैरिज हुई थी और ताज्जुब की बात तो ये है कि, हर चीज सेटल होने के बाद, शादी की तारीख सेटल होने के बाद भी, मैंने अपनी बीवी का चेहरा तक देखा नहीं था। देखना तो दूर, मैंने उनसे बात तक नहीं थी और न ही उनकी कोई तस्वीर देखी थी।’ इसके आगे रजा मुराद ने ये भी बताया था कि, उन्हें अपनी मां की पसंद पर पूरा विश्वास था, इसी वजह से उन्होंने बिना कुछ सोचे ‘हां’ कह दिया था। एक्टर ने कहा था कि, ‘सारी बातें हो जाने के बाद, मैं एक दिन के लिए भोपाल गया था, क्योंकि मैंने उनकी तस्वीर भी नहीं देखी थी और मेरी माता जी, मेरी वालीदा ने उन्हें पसंद किया था। मुझे अपनी मां की पसंद पर भरोसा था कि, वह कभी गलत नहीं होंगी।’

(ये भी पढ़ें: आमिर-किरण से मलाइका-अरबाज तक, 6 सेलेब कपल्स जो तलाक के बाद भी निभा रहे पेरेंट्स का फर्ज)

raza murad interview

इस इंटरव्यू में रजा मुराद ने अपनी बीवी समीना मुराद संग अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि, उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी को पहली ही नजर में दूर से पहचान लिया था। रजा मुराद ने कहा था कि, ‘मैं दिल्ली से भोपाल एक दिन के लिए गया था। मेरी बीवी भोपाल की रहने वाली हैं, जैसे ही मैं भोपाल हवाई अड्डे पर उतरा और निकास की तरफ जा रहा था, तो दूर से मुझे एक लड़की दिखी थी। जिसके हाथ में एक सुर्ख गुलाब का फूल था। उन्हें देखते ही मैंने कहा था, हो ना हो, ये मेरी होने वाली बीवी है और वो मेरा अनुमान सही निकला था।’

raza murad wedding

इसके अलावा, रजा मुराद ने अपनी और पत्नी समीना मुराद की इमोशनल घटना के बारे में भी बताया था, जिससे साबित होता है कि, वह दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘बड़ी अच्छी यादें हैं। जब वह पहली बार 15 दिन के लिए भोपाल जा रही थीं। उन्हें अपने माता-पिता की बहुत याद आ रही थी। उस दौरान मैं अपनी वाइफ को एयरपोर्ट छोड़ने गया था, तब उनकी आंखों में मोटे-मोटे आंसू थे, जिन्हें मैं कभी भुला नहीं सकता हूं। आज भी मैं वो दिन याद करता हूं, तो बड़ा जज़्बाती हो जाता हूं और अभी भी हो रहा हूं। ये हमारी लव स्टोरी है, ये हमारी कहानी है।’

(ये भी पढ़ें: जब संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित से मांगी थी माफी, एक्ट्रेस संग अफेयर पर कही थी ये बात)

रजा मुराद और समीना मुराद की शादी

raza murad wedding

रजा मुराद ने 2 मई 1982 को एक निकाह समारोह में समीना से शादी की थी। उस समय अभिनेता 31 साल के थे और समीना 16 साल की थीं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रजा मुराद ने अपने और अपनी पत्नी के एज गैप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘जब हमारी शादी हुई, तब वह 16 साल की थीं और मैं 31 साल का था। हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर था, लेकिन हम दोनों ने एक-दूसरे को समझने और सपोर्ट करने की कोशिश की। हालांकि, किसी भी अन्य जोड़े की तरह, हमने भी शादी में कुछ उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार, सम्मान और समझ हमें एक साथ रहने की ताकत देता है। शॉर्ट में, मैं कहूंगा कि, उनके साथ हर पल खूबसूरत रहा है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि, वह मेरे जीवन में हैं।’

raza murad wife name

अपने इस इंटरव्यू में रजा मुराद ने अपनी पत्नी समीना को पजेसिव बताया था। उन्होंने कहा था कि, ‘वह बहुत सुंदर हैं। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तो मैं अवाक रह गया था। हमारे प्यार का बंधन बहुत मजबूत है। वह मेरा और मेरी हर जरूरत का ख्याल रखती हैं। शुरू में, वह बहुत ही पजेसिव थीं, लेकिन धीरे-धीरे मैं समझ गया कि, उनके पोजेसिवनेस में भी प्यार ही था। उनका प्यार और देखभाल करने वाला स्वभाव मुझे उनकी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने मेरे लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया है।’

(ये भी पढ़ें: कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम)

रजा मुराद और समीना मुराद का हनीमून

raza murad films

रजा मुराद ने इस इंटरव्यू में अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए बताया था कि, वह अपनी पत्नी समीना के साथ लगभग एक हफ्ते के लिए श्रीनगर ले गए थे। अभिनेता ने कहा था, ‘मैं उन्हें हनीमून के लिए श्रीनगर ले गया था। हम वहां लगभग एक हफ्ते तक रहे थे। हम 'टेक्सास' नाम की एक बहुत ही खूबसूरत हाउसबोट में रुके थे। वह मुझे मेरे फैंस से घिरे हुए व ऑटोग्राफ देते हुए देखकर काफी हैरान थीं। उन्होंने यह सब कभी नहीं देखा था। उनके लिए यह सब नया था।’

रजा मुराद और समीना मुराद के बच्चे

raza murad photos

रजा मुराद अपने बेटे अली मुराद और बेटी आयशा मुराद संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में अपने बच्चों संग बॉन्डिंग के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि, वह बच्चों के लिए एक दोस्त की तरह हैं, और वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। अभिनेता ने कहा था कि, ‘मेरा एक बड़ा बेटा और एक छोटी बेटी है। जैसा कि, मैंने आपको बताया कि, मैं दिल से बहुत यंग हूं, इसलिए मैं उनके लिए एक दोस्त की तरह हूं। वह दोनों एक दोस्त की तरह मेरे साथ चीजों पर चर्चा करना पसंद करते हैं। मैं उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा उनके लिए बहुत स्पष्ट रहा हूं। मैंने सुनिश्चित किया कि, मैं उनके साथ क्वालिटी टाइम समय बिताऊंगा। मैं उन्हें हफ्ते के आखिर में ‘EsselWorld’ ले जाता हूं। मैंने यह भी सुनिश्चित किया कि, उन्हें बेस्ट शिक्षा मिले। मुझे लगता है कि, मैं एक पिता के रूप में सफल हुआ हूं।’

(ये भी पढ़ें: दिलीप से नाराज मधुबाला ने गुस्से में की थी किशोर कुमार संग शादी, 9 साल तक निभाया था साथ)

raza murad children

रजा मुराद ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मजेदार घटनाओं का एक्सपीरियंस किया है। लेकिन अभिनेता की सबसे पॉपुलर घटना वो है, जब उन्होंने अपने टीनएज टाइम में एक लड़की को प्रपोज किया था, लेकिन उस लड़की ने एक्टर का प्रपोजल ठुकरा दिया था। ‘पत्रिका एंटरटेनमेंट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रजा अपनी यंग एज के दिनों में एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन उससे अपने प्यार का इज़हार करने से डरते थे। इस वजह से उनके दोस्त भी उन्हें चिढ़ाने लगे थे, जिसके बाद रज़ा मुराद ने उस लड़की को प्रपोज करने का फैसला किया था।

raza murad funny case

हालांकि, जब रजा मुराद लड़की के सामने गए थे, तो वह लड़की को देखते ही डर गए थे। इस दौरान वह इतना डर गए थे कि, उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे लड़की के गाल पर किस कर दिया था। इस बात से लड़की काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थी और उस लड़की ने रजा मुराद की नाक पर काट लिया था। इसके बाद वह लड़की वहां से भाग गई थी। दूसरी तरफ रजा रोने लगे थे, क्योंकि उनकी नाक से खून बह रहा था।

(ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा से विराट के बारे में कही थी ये बात, शर्म से लाल हो गई थीं एक्ट्रेस)

raza murad career

फिलहाल, रजा मुराद और समीना मुराद की लव स्टोरी हमें प्यार की खूबसूरती के बारे में एहसास करवाती है। इनकी खूबसूरत लव स्टोरी साफ दिखाती है कि, ये दोनों एक-दूसरे के बिना कभी नहीं रह सकते हैं। तो आपको रजा मुराद और समीना मुराद की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.