रामानंद सांगर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, जानें कौन हैं 'राम' और 'रावण' की पत्नी

यहां हम आपको फिल्म डायरेक्टर रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक सीरियल रामायण के पात्रों के रियल लाइफ पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रामानंद सांगर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, जानें कौन हैं 'राम' और 'रावण' की पत्नी

प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने अपने सीरियल 'रामायण' (Ramayana) से टीवी ​जगत में एक अनोखा इतिहास रच दिया है, जिसे मिटाने वाला आज तक ना कोई हुआ है और ना ही आगे होगा। साल 1987 में प्रसारित हुए इस सीरियल में नजर आया हर किरदार लोगों के दिलों पर आज तक छाया हुआ है, जिसके चलते सदियों तक लोग उन्हें याद करेंगे। 'रामायण' के किरदारों की रियल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। तो यहां हम 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। 

Ramayan

पहले ये जान लीजिए कि, डायरेक्टर रामानंद सागर ने काफी मेहनत के बाद साल 1987 में 'रामायण' को पर्दे पर प्रस्तुत किया था। तब से आज तक, इसके सभी पात्र लोगों के दिलों में बसते हैं। आइए आपका बताते हैं इन किरदारों के वास्तविक जीवन के जीवनसाथियों के बारे में।

1. अरुण गोविल (भगवान श्रीराम) की फैमिली

Arun Govil Family

रामायण में भगवान 'श्रीराम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की ऑफ-स्क्रीन पत्नी का नाम श्रीलेखा है, जो खुद भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई मशहूर फिल्मों में काम किया है। वो 'हिम्मतवार' और 'छोटा सा घर' जैसी फिल्मों में इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। 'हिम्मतवार' में तो उन्होंने धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अरुण और श्रीलेखा के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अमल और बेटी का नाम सोनिका है।

2. सुनील लहरी (लक्ष्मण) की फैमिली

Sunil Lahri Wife

'रामायण' में भगवान 'राम' के छोटे भाई 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी एक एक्टर हैं। उन्होंने कई फेमस सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। इन्होंने 'रामायण' में 'लक्ष्मण' के रूप में एक अच्छे भाई और देवर की भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतारा था, जिसके चलते आज भी लोग उनको याद करते हैं। अगर इनकी रियल लाइफ की वाइफ के बारे में बात की जाए तो, सुनील लहरी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम राधिका सेन था। वहीं, दूसरी पत्नी का नाम भारती पाठक है। इनको बेटा है, जिसका नाम कृष पाठक है।

3. संजय जोग (भरत) की फैमिली

Sanjay Jog Family

'रामायण' में भगवान 'राम' के छोटे भाई 'भरत' का किरदार निभाने वाले संजय जोग एक भारतीय अभिनेता थे। उन्हें मराठी सिनेमा में उनके काम के लिए भी जाना जाता है। साल 1995 में उनका निधन हो गया था। संजय जोग की पत्नी का नाम नीता जोग है, उनको एक बेटा है, जिनका नाम रंजीत जोग है, जो कि एक अभिनेता हैं।

4. समीर राजदा (शत्रुघ्न) की फैमिली

Sameer Rajda Family

'रामायण' में भगवान 'राम' के छोटे भाई 'शत्रुघ्न' का किरदार निभाने वाले समीर राजदा एक भारतीय अभिनेता हैं, जो गुजराती सिनेमा में काम करते हैं। वह प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक मूलराज राजदा के पुत्र हैं। इनकी पत्नी का नाम श्वेता राजदा है, इन्हें एक बेटी और एक बेटा है।

5. दीपिका चिखलिया (सीता) की फैमिली

Dipika Chikhlia Family

'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने असल जीवन में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला (Hemant Topiwala) से शादी की है। दीपिका के पति हेमंत एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी कम्पनी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने का काम करती है। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां जूही और निधि हैं। दीपिका भी पति की कंपनी में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। दीपिका अपने पति की कंपनी की मार्केटिंग टीम की हेड भी हैं। दीपिका ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है।

(ये भी पढ़ें- टीवी सीरियल रामायण में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया की रियल लाइफ के 'राम' से ऐसे हुई थी मुलाकात)

6. अरविंद त्रिवेदी (रावण) की फैमिली

Arvind Trivedi

सीरियल 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने ने अपनी एक्टिंग से 'रामायण' में जान फूंकने का काम किया है। उनकी रियल लाइफ पार्टनर का नाम नलिनी त्रिवेदी है, जिनसे उन्होंने 1966 में शादी की थी। नलिनी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा में 40 सालों तक सक्रिय रहे। 6 अक्टूबर 2021 को अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, इनको तीन बेटियां हैं।

7. दारा सिंह रंधावा (हनुमान) की फैमिली 

Dara Singh Family

दारा सिंह रंधावा एक भारतीय पेशेवर पहलवान, अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 1952 में अभिनय शुरू किया और भारत के राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। दारा सिंह ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम बचनो कौर (1942-1952) था। ये पंजाबी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थीं। इनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरजीत कौर रंधावा था। दोनों पत्नियों से उन्हें 6 बच्चे हैं, जिनके नाम विंदू दारा सिंह, अमरीक सिंह रंधावा, परदुमन रंधावा, दीपा सिंह, लवलीन सिंह, कमल सिंह हैं। इनमें विंदू दारा सिंह जाने-माने अभिनेता हैं। 

8. ललिता पवार (मंथरा) की फैमिली

Lalita Pawar

ललिता एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग के करियर में सफलताओं का ख़ूब स्वाद चखा है। ‘श्री 420’, ‘दहेज़’, ‘नेताजी पालकर’, ‘अनाड़ी’ जैसी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकीं ललिता की गिनती उस दौर की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेसेस में की जाती है। 1930 के करीब एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर गणपत राव से शादी की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन ललिता को गणपत राव के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात पता चली। दुख की बात तो ये थी कि, ललिता की छोटी बहन ही उनकी सौतन बन चुकी थी। पति गणपत राव का अफेयर ललिता की ही छोटी बहन से चल रहा था। इस बात की भनक लगते ही एक्ट्रेस ने अपने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद ललिता ने राज कुमार गुप्ता से दूसरी शादी की, वो भी एक फिल्ममेकर थे। इस शादी से उनको एक बेटा जय पवार है, जो मौजूदा समय में एक प्रोड्यूसर हैं। 

(ये भी पढ़ें- रामायण की 'मंथरा' ललिता पवार की लव लाइफ: एक्ट्रेस की बहन ही बन गई थी उनकी सौतन, ऐसी है स्टोरी)

9. बालधुरी (दशरथ) और जयश्री गडकर (कौशल्या) रियल लाइफ में थे पति-पत्नी

Bal Dhuri and JaiShree

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि, 'रामायण' में दशरथ का किरदार निभाने वाले बाल धुरी (Bal Dhuri) और कौशल्या का किरदार निभाने वाली जयश्री गडकर (Jayshree Gadkar), रियल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे। दोनों लोग (जयश्री और बाल धुरी) मराठी फिल्मों में काम करते थे। रियल जिंदगी में जयश्री और बाल धुरी का एक बेटा है। जयश्री का साल 2008 में निधन हो चुका है। वहीं, बाल धुरी काफी बुर्जुग हो चुके हैं।

(ये भी पढ़ें- रामानंद सागर की 'रामायण' के 'दशरथ' और 'कौशल्या' रियल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, ऐसे मिला था काम)

10. पद्मा खन्ना (कैकेयी) की फैमिली

Padma Khanna Family

भोजपुरी सिनेमा की पूर्व और जानी-मानी अभिनेत्री पद्मा खन्ना को 'रामायण' में 'कैकेयी' की भूमिका के लिए जाना जाता है। वर्तमान समय में पद्मा खन्ना ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। उनके वास्तविक जीवन के पति का नाम जगदीश सिदाना है, जो कि फिल्म डायरेक्टर हैं। इनको एक बेटा और बेटी है, जिनके नाम अक्षर सिदाना और नेहा सिदाना हैं।

11. रजनी बाला (सुमित्रा) की फैमिली

RajniBala Sumitra

रजनी बाला पुराने जमाने की हिंदी सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री थीं, जो ज्यादातर 60 और 70 के दशक की फिल्मों में साइड रोल में दिखाई दीं। उन्होंने अपने समय की कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है, उन्होंने 'रामायण' में 'सुमित्रा' का रोल किया था। इनकी शादी के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

12. विजय अरोड़ा (मेघनाद) की फैमिली

Vijay Arora Family

विजय अरोड़ा हिंदी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों के एक जाने-माने अभिनेता थे, जो 'यादों की बारात' में अपनी भूमिकाओं और टेलीविजन धारावाहिक रामायण में 'इंद्रजीत' के रूप में सबसे प्रसिद्ध थे। इनकी पत्नी का नाम दिबर अरोड़ा है। इनको एक बेटा है, जिनका नाम फरहद विजय अरोड़ा है। विजय अब इस दुनिया में नहीं हैं।

13. मुकेश रावल (विभीषण) की फैमिली

Mukesh Rawal Family

मुकेश रावल एक भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने हिंदी और गुजराती फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है। उन्हें 'रामायण' में 'विभीषण' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इनकी पत्नी का नाम सरला रावल है। इनके दो बच्चे विप्र रावल मेवानी और आर्य वैद बरभया हैं।

14. मूलराज रजदा (जनक) की फैमिली

Mulraj Rajda

मूलराज राजदा एक भारतीय लेखक, अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और गुजराती फिल्मों, टेलीविजन शो और थिएटर में काम किया है। उन्हें गुजराती सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने 'रामायण' में 'जनक' का रोल निभाया है। इनकी पत्नी का नाम इंदुमती राजदा है, जो कि एक गुजराती एक्ट्रेस हैं। इनके बेटे का नाम समीर राजदा है, जो कि रामायण में 'शत्रुघ्न' बने थे। मूलराज रजदा अब इस दुनिया में नहीं हैं।

15. उर्मिला भट्ट (सुनैना) की फैमिली

Urmila Bhatt Family

उर्मिला भट्ट हिंदी सिनेमा की एक अभिनेत्री थीं। उन्होंने ड्रामा थिएटर से अभिनय करना शुरू किया था। वह राजकोट में संगीत कला अकादमी में लोक नर्तक और गायिका के रूप में शामिल हुई थीं। उनके पति का नाम मार्कंड भट्ट है और इनको एक बेटी है, जिनका नाम रचना पारिखी है। उर्मिला भट्ट भी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

फिलहाल, यहां हमने आपको रामायण के मुख्य पात्रों के बारे में ही जानकारी दी है। बाकी सारे लोगों के बारे में लिखना तो संभव है, लेकिन आप पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाएंगे। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर​के जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

(Photo credit: Instagram fanpages of all characters)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.