एक्ट्रेस रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा संग अफेयर और मोहसिन खान से तलाक के बारे में की बात

दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय ने हाल ही में, एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने अफेयर और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ अपने तलाक पर खुलकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्ट्रेस रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा संग अफेयर और मोहसिन खान से तलाक के बारे में की बात

बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) का अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ प्रेम प्रसंग 70 और 80 के दशक में काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, यह एक 'कड़वे नोट' पर समाप्त हो गया था, जिसके बाद रीना रॉय पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन उनकी ये शादी जल्द ही खत्म हो गई। जिसके बाद रीना को उनकी इकलौती बेटी की कस्टडी मिली थी।

reena roy

हाल ही में, एक मीडिया इंटरेक्शन में रीना रॉय ने अपने पूर्व पति पर खुलकर बात की और बताया कि, उन्होंने दोबारा घर बसाने की कोशिश क्यों नहीं की। इस दौरान उन्होंने अपने मीठे अंदाज में शत्रुघ्न सिंह के साथ अपने प्रेम प्रसंग के बारे में भी बात की, जो कभी बॉलीवुड का सबसे 'हॉट टॉपिक' हुआ करता था।

reena roy

(इसे भी पढ़ें: रीना रॉय की लव लाइफ: 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा को दे बैठी थीं दिल, प्यार में दो बार मिला धोखा)

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में रीना रॉय ने अपने पूर्व पति मोहसिन खान के साथ शादी के बाद शोबिज छोड़ने के अपने फैसले पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि, वह चौबीसों घंटे काम करते-करते थक गई थीं और उनकी मां चाहती थीं कि, वह घर बसा लें। अभिनेत्री ने कहा कि, "मैं सुबह से रात तक चौबीसों घंटे काम करते हुए थक गई थी। मेरी मां ने मुझसे कहा, 'यह जीवन क्या है? बहुत हो गया। कितना कमाओगी! वह मानती थीं कि, यह मेरी शादी करने की सही उम्र है। वह चाहती थीं कि, मेरे पास एक घर और एक परिवार हो। उन्हें डर था कि, मैं अविवाहित रहूंगी और अगर मैंने और समय लिया तो मैं सिंगल रह जाऊंगी।"

reena roy mohsin khan

इसी साक्षात्कार में रीना ने अपने पूर्व पति मोहसिन के साथ अपने संबंधों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, वह उनका बहुत सम्मान करती हैं, क्योंकि वह उनकी बेटी के पिता हैं, और वे अभी भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं। रीना ने यह भी कहा कि, उन्होंने एक-दूसरे के साथ एक खूबसूरत बंधन साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि, मोहसिन अपनी लाइफ में सेटल हैं।

reena roy

(इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम संग अपनी शादी में 3 घंटे पहुंचे थे लेट, एक्टर ने बताया किस्सा)

इस बारे में बात करते हुए कि, 'क्या उन्होंने फिर से घर बसाने के बारे में सोचा है', रीना ने कहा कि, उन्होंने दोबारा शादी करने के बारे में कभी नहीं सोचा। यह उन्हें कभी नहीं अच्छा लगा, क्योंकि वह अपनी बेटी की देखभाल करने में व्यस्त थीं। जब रीना को बताया गया कि, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिंह ने अपनी जीवनी में उनके बारे में बहुत बात की थी। रीना ने बस इतना कहा कि, "यहां तक ​​कि ऋषि (कपूर) ने भी अपनी आत्मकथा (खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड) में मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। और क्या बोलूं मैं?"

reena roy

जानकारी के लिए बता दें कि, रीना रॉय ने 80 के दशक में मोहसिन खान से शादी की थी और जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। रीना ने अपनी बेटी 'जन्नत' की कस्टडी के लिए काफी कोशिश की, लेकिन उसकी कस्टडी पिता मोहसिन को मिली और वो उसे लेकर कराची सेटल हो गए। हालांकि, मोहसिन ने अपनी तीसरी शादी के बाद 'जन्नत' की कस्टडी छोड़ दी और वह आखिरकार मुंबई में अपनी मां के साथ रहने आ गई। इसके बाद रीना ने बेटी का नाम 'जन्नत' से बदलकर 'सनम' रख दिया। रीना अब मुंबई में अपनी बेटी के साथ एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।

reena roy

(इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती)

फिलहाल, एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो रीना रॉय के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.