बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग अपनी शादी को लेकर बातचीत की थी, जिसके बाद से अब उनकी हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर टिकी है। फैंस बहुत जल्द से क्यूट कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। लगता है कि फैंस की ये इच्छा बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल इसी महीने में शादी कर सकता है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। दोनों स्कूल टाइम से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं और वरुण पिछले कई सालों से नताशा को डेट भी कर रहे हैं। साल 2020 की शुरुआत में यह लगभग तय माना जा रहा था कि इस साल वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूजे के हो जाएंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर कोरोना वायरस की वजह से यह संभव नहीं हो सका था, लेकिन ये उम्मीद जताई जा रही है कि 2021 में वरुण-नताशा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: एक्टर सलिल अंकोला की पहली पत्नी ने कर लिया था सुसाइड, दूसरी पत्नी से इस तरह से हुई थी मुलाकात)
दरअसल, 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और नताशा इसी महीने जनवरी में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार, वरुण और नताशा की शादी में शामिल होने वाले 200 लोगों की लिस्ट भी तैयार हो गई है। इनकी शादी अलीबाग के एक होटल में होगी। वरुण धवन ने इसके लिए अलीबाग के एक होटल में 200 लोगों की बुकिंग कराई है। कहा जा रहा है कि कोविड-19 के चलते करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। यह एक पंजाबी वेडिंग होगी।
नताशा दलाल मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। वो न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी करके 2013 में मुंबई लौट आई थीं। नताशा दलाल का मुंबई में ‘नताशा दलाल’ के नाम से शोरूम भी है, जहां दुल्हन के कपड़े, लहंगे और गाउन वगैरह मिलते हैं। नताशा ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं। वहीं, वरुण धवन ने भी कम समय में बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना ली है। (ये भी पढ़ें: भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से 'नफरत' करती हैं ननद श्वेता बच्चन नंदा, जानें इसके बारे में)
बीते दिनों, 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि, ''सभी लोग पिछले दो सालों से शादी के बारे में बातें कर रहे हैं। अभी कुछ भी पक्का नहीं है, दुनिया में अभी बहुत अनिश्चितता है, लेकिन अगर चीजें (कोरोना और उसका असर) कम हो जाए तो शायद इस साल हम शादी कर पाएं। मेरा मतलब है, मैं इसके लिए निश्चित रूप से चाहता हूं कि ये जल्द ही हो, लेकिन अभी और ज्यादा निश्चितता होने दें।''
वरुण धवन अपनी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के प्रमोशन के लिए करीना कपूर के रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वांट' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। वरुण धवन ने शो में बताया था कि, नताशा ने उनका प्रपोजल स्वीकार करने से पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन वरुण धवन ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वरुण धवन ने करीना के चैट शो में बताया था कि नताशा और वह छठीं क्लास में पहली बार मिले थे। हालांकि, उस वक्त वे दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं करते थे। दोनों 11वीं या 12वीं क्लास तक बस एक क्लोज फ्रेंड थे, लेकिन अचानक एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह नताशा से प्यार करने लगे हैं। वरुण को प्यार का एहसास पहली बार बास्केट बॉल कोर्ट में हुआ था। (ये भी पढ़ें: ईशा देओल के बचपन की अनदेखी तस्वीर: अपनी नन्ही परी को बाहों में लेकर किस करती दिख रहीं हेमा मालिनी
एक्टर ने करीना संग बातचीत में बताया था कि, नताशा और वरुण साथ में बास्केट बॉल खेला करते थे। ऐसे में एक बार नताशा येलो टीम में थीं और वह रेड टीम में थे। उन्होंने बास्केट बॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा दलाल को वॉक करते हुए देखा। वरुण ने बताया था कि, उसी वक्त वह नताशा से प्यार करने लगे थे। चैट शो के दौरान करीना कपूर ने अनजाने में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को उनकी मंगेतर बोल दिया था, जिससे ये तो साफ हो गया कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से नताशा के साथ सगाई कर ली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
वरुण धवन ने नताशा के साथ अपनी शादी को लेकर कहा था, ‘देखिए शादी की अगर बात आती है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जब आप किसी इंसान को इतने लंबे वक्त से जानते हो, तो उससे शादी करना ठीक है। जब मैंने अपने भाई और भाभी को देखा, तो मुझे शादी करने का एहसास हुआ। फिर जब मैंने अपनी भांजी Niara को देखा, तो लगा शादी करना अच्छा है।’
फिलहाल, नताशा और वरुण एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट की मानें तो, बहुत जल्द ये कपल शादी के बंधन बंध सकता है। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
Loading...