रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के फैंस ने साधा निशाना, तो बहन श्वेता बोलीं- 'गलत भाषा का न करें प्रयोग'

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एक्टर के पिता द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बाद एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर रिया के ऊपर अपनी भड़ास निकालने लगे हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस बारें में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के फैंस ने साधा निशाना, तो बहन श्वेता बोलीं- 'गलत भाषा का  न करें प्रयोग'

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के मामले में एक्टर के पिता द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बाद एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यही नहीं कुछ लोग तो रिया चक्रवर्ती के ऊपर अपनी भड़ास भी निकालने लगे हैं। तो आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।  

दरअसल, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के इस कदम ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत के चाहने वाले लोग ये यकीन नहीं कर पा रहे थे कि इतना जिंदादिल एक्टर ऐसा कदम कैसा उठा सकता है? सुशांत की आत्महत्या के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस इस केस को लेकर तमाम तरह की बातें करने लगे। बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर सुशांत की हत्या के आरोप भी सोशल मीडिया पर लगाए जाने लगे। इस लड़ाई में बॉलीवुड दो भागों में बंट गया और फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद पर बहस होने लगी। तमाम सेलिब्रिटीज इस मुद्दे पर अपनी राय भी रखने लगे। जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत सबसे प्रमुख हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मिली रेप व जान से मारने की धमकी, तो एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम)  

Sushant Singh Rajput

कंगना ने सुशांत की आत्महत्या के बाद से ही तमाम ​बॉलीवुड सितारों पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच फैंस सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग भी करने लगे, तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने भी इसकी मांग की। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी, जिसे पीएमओ ने अपने संज्ञान में भी लिया है। इसी बीच सुशांत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद एक्टर के पिता केके सिंह द्वारा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस एफआईआर में एक्टर के पिता ने रिया पर प्यार में फंसाकर पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अब इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को आडे हाथों ले रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर दर्ज कराई FIR, लगाया करोड़ों रूपए ऐंठने का आरोप) 

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर दर्ज कराई FIR, लगाया करोड़ों रूपए ऐंठने का आरोप

हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। श्वेता ने सुशांत के प्रेयर मीट की एक तस्वीर शेयर करते हुए, श्वेता ने लिखा, 'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती, तो कभी कुछ नहीं होगा! इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह' राजपूत लिखा।

पोस्ट करने के तुरंत बाद, फैन्स ने कमेंट्स करते हुए रिया चक्रवर्ती को फैंस खूब खरी-खोटी सुनाने लगे।  (ये भी पढ़ें: टूट चुकी हैं रिया चक्रवर्ती, सुशांत की मौत के 1 महीने बाद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात) 

इसके अलावा भी कई फैंस ने कमेंट में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किए हैं, जिन्हें हम नहीं दिखा सकते। इसके बाद श्वेता ने कमेंट बॉक्स में किसी के लिए भी गलत भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कमेंट किया, ''मेरा अनुरोध है कि किसी के लिए भी गलत भाषा का प्रयोग न करें... लेकिन सही के लिए खड़े होना कभी बंद न करें।''

आपको बता दें कि सुशांत द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। वह इस मामले में सबूत इकट्ठे करने के लिए सुशांत के घर भी जाएगी। अभी इस पूरे मामले में महाराष्ट्र पुलिस कर रही है। फिलहाल, अब देखना होगा कि क्या इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाती हैं या फिर नहीं? तो आपको क्या लगता है इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए या नहीं? हमें अपनी राय जरूर दें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य बताएं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.