रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपनी शादी में कई परंपराओं को तोड़ते हुए नया ट्रेंड शुरू किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं

बॉलीवुड प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने एक दशक से ज्यादा समय तक फिल्म निर्माता करण बुलानी (Karan Boolani) संग अपनी डेटिंग लाइफ एंजॉय करने के बाद 14 अगस्त 2021 को गुपचुप शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने फाइव या सेवन स्टार होटल्स की बजाय अपने पिता अनिल कपूर के जुहू बंगले पर शादी रचाने का फैसला किया। दोनों की शादी में महज परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, कपूर परिवार के सदस्यों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन प्रशंसकों को यह विश्वास तब हुआ, जब न्यूली मैरिड कपल की शादी के बाद कार से जाते हुए एक तस्वीर सामने आई थी।

Rhea Kapoor With Hubby Karan Boolani

इसके बाद अनिल कपूर ने 16 अगस्त 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर रिया और करण की शादी की थी, जिसमें दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को अंगूठी पहनाते हुए नजर आए थे। वहीं, दूसरी फैमिली फोटो थी, जिसमें अनिल, उनकी पत्नी सुनीता, बेटियां सोनम व रिया और दामाद आनंद-करण नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा था, ‘और इसके साथ, मुझे लगता है कि मेरी श्रृष्टि पूरी हो गई है... हमारी 2 सुपर-बेटियों और 3 सुपर-बेटों के साथ, हमारे पास अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर टीम है! हमारा दिल भरा हुआ है और हमारा परिवार धन्य है।’

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने शादी में पहना था मोतियों का दुपट्टा, मां सुनीता की ज्वैलरी में लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

Rhea Kapoor Wedding

Anil Kapoor family

आज यानी 17 अगस्त 2021 को रिया कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी प्राइवेट शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिया और करण नीचे देखकर स्माइल कर रहे हैं। दूसरी फोटो में रिया ने अपनी आंखें बंद की हैं और कुणाल अपनी लेडीलव की ओर देख रहे हैं। आखिरी फोटो में रिया और करण ने अपना एक-एक हाथ एक-दूसरे के हाथ में रखा हुआ है। इस दौरान वो मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी।’

Rhea Kapoor Wedding

Rhea Kapoor Wedding

हालांकि, इस दौरान हमारा ध्यान जिस चीज ने खींचा वो उनका शादी का जोड़ा था। हिंदू मान्यता के मुताबिक, सुहाग का रंग लाल होता है और दुल्हनों को शादी का जोड़ा लाल रंग का पहनना चाहिए, लेकिन रिया ने इस मान्यता को तोड़ते हुए अपनी शादी में सफेद साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने माथा पट्टी और चूड़ी भी नहीं पहनी थी, और ना ही हैवी मेकअप किया था। वहीं, शादी में दुल्हनों को लाल रंग का दुपट्टा अपने सिर पर ओढ़े हुए देखा जाता है, लेकिन रिया ने लाल रंग के दुपट्टे के बजाय अपने सिर पर मोतियों का दुपट्टा कैरी किया था, जिसने उनके लुक को सभी दुल्हनों से अलग बनाया था।

(ये भी पढ़ें- रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां)

Rhea Kapoor Wedding

अपनी शादी के मौके पर रिया ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन की हुई चंदेरी साड़ी पहनी थी। अपने लुक को उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर की कुंदन की ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था, लेकिन उनके लुक को यूनिक और खूबसूरत बनाने का काम उनके यूनिक मोतियों के दुपट्टे (Pearl Veil) ने किया था, जिसे बिरधीचंद घनश्यामदास ज्वैलर्स ने डिजाइन किया था। अपने ओवरऑल लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Rhea Kapoor Wedding look

अपनी शादी की एक तस्वीर में, रिया को अपने अनोखे मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। आमतौर पर महिलाएं काले मोतियों वाला मंगलसूत्र पहनती हैं, लेकिन रिया को ब्लैक मोतियों वाले मंगलसूत्र को किनारे कर सफेद मोतियों वाला पेंडेंट मंगलसूत्र पहने हुए देखा गया था। वहीं, शादी की एक फोटो में रिया बिना किसी फिल्टर के कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आई थीं।

Rhea Kapoor Mangalsutra

Rhea Kapoor Non-Filter Photo

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर और करण बुलानी की वेडिंग फोटो आई सामने, दुल्हन को रिंग पहनाते दिखे दूल्हे राजा)

फिलहाल, हम रिया और करण को उनकी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.