रिया कपूर ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर सगाई की तस्वीरें कीं शेयर, पति करण के लिए लिखा नोट

हाल ही में, प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपनी शादी को एक साल पूरा होने पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रिया कपूर ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर सगाई की तस्वीरें कीं शेयर, पति करण के लिए लिखा नोट

बॉलीवुड प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने करीब दस साल से ज्यादा समय तक फिल्म निर्माता करण बुलानी संग अपनी डेटिंग लाइफ एंजॉय करने के बाद 14 अगस्त 2021 को गुपचुप शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के जुहू बंगले पर शादी रचाई थी। इस शादी में महज परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। अब अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर रिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने लविंग हसबैंड को बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Rhea Kapoor Wedding

पहले तो ये जान लीजिए कि, अपनी शादी के मौके पर रिया ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की हुई चंदेरी साड़ी पहनी थी। अपने लुक को उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर की कुंदन की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। उनके लुक को यूनिक और खूबसूरत बनाने का काम उनके यूनिक मोतियों के दुपट्टे ने किया था। वह अपने वेडिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आइवरी शेरवानी में करण भी काफी जच रहे थे।

Rhea Kapoor Wedding

(ये भी पढ़ें- दिग्गज बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख)

अब आइए आपको रिया का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 14 अगस्त 2022 को रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति करण बलुानी संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। खास बात ये है कि, ये तस्वीरें उनकी सगाई की हैं। पहली फोटो में रिया अपने पति के सिर पर किस करती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करण अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, इसमें उनके साथ रिया भी दिख रही हैं।

rhea

rhea

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे पति को पहली सालगिरह मुबारक। जिस रात हमने सगाई की, उससे हमारी एकमात्र तस्वीरें हमारे रिश्ते को पूरी तरह से दर्शाती हैं। बस आप, और मैं सचमुच हर स्थिति में हम खुद को पाते हैं। मुझे बस इतना ही चाहिए। मैं आपको हमेशा के लिए और अधिक प्यार करती हूं। 13 नए साल की पूर्व संध्या, अभी 113 आने बाकी हैं।''

rhea

(ये भी पढ़ें- कार्तिक-सारा के रिश्ते का खुलासा करने पर बोले करण जौहर, कहा- 'सभी ने इन्हें साथ देखा है')

इसके पहले, रिया ने अपने वेडिंग लुक की दो तस्वीरें शेयर की थीं। यहां देखें वो फोटोज।

rhea

rhea

फिलहाल, आपको रिया कपूर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.