रिया कपूर ने बहन सोनम और उनके बेटे का किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपने नवजात भांजे का भव्य स्वागत किया है। उन्होंने अपने घर की सजावट की एक प्यारी सी झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रिया कपूर ने बहन सोनम और उनके बेटे का किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

यह कपूर-आहूजा परिवारों में उत्सव का समय है, क्योंकि एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा अपने बच्चे के आगमन के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी पर हैं। नानू अनिल कपूर से लेकर मासी रिया कपूर तक, कपूर परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है। वे अपने हर पल को सुपर स्पेशल बनाना चाहते हैं।

sonam

(ये भी पढ़ें- जब मीरा राजपूत प्रेग्नेंसी में 2 साल की बेटी मीशा को स्कूल ले जाते हुए हुई थीं स्पॉट, सामने आई फोटो)

20 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की थी। तस्वीर पोस्टकार्ड में सोनम और आनंद ने दुनिया के सामने माता-पिता बनने के अपने उत्साह को साझा किया था। तभी से फैंस सोनम और आनंद के नवजात बच्चे की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।

rhea

26 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद अपने बच्चे को घर ले आए। इस मौके पर कपूर परिवार ने भव्य पूजा की मेजबानी की। मासी रिया कपूर ने कपूर हवेली की झलकियां साझा की हैं। छोटे मंचकिन के स्वागत के लिए घर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है। रिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम 'वेलकम होम' बैनर के साथ नारंगी और ग्रे रंग के गुब्बारे देख सकते हैं। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, लाडले को अस्पताल से लेकर आईं घर)

कुछ दिनों पहले, रिया कपूर ने अपने छोटे भांजे के साथ पहली तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट की थीं। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि रिया अपनी बहन सोनम कपूर आहूजा की अस्पताल में 'खुशी के छोटे बंडल' से मिलने पर भावुक हो गई थीं। बच्चे को बैंगनी रंग के स्वैडल में लपेटा गया था। इसके साथ नई-नवेली मासी ने लिखा था, ''रिया मासी ठीक नहीं हैं। मासूमियत बहुत ज्यादा है। ये पल अनरियल है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा।''

rhea

rhea

फिलहाल, हम सोनम और आनंद के बेटे की प्यारी तस्वीरें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको रिया द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.