अनिल कपूर की बेटी रिया ने मनाया करण बुलानी का बर्थडे, बॉयफ्रेंड संग 'किस' करते हुए शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के बर्थडे के मौके पर करण को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अनिल कपूर की बेटी रिया ने मनाया करण बुलानी का बर्थडे, बॉयफ्रेंड संग 'किस' करते हुए शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और यहां वो अपनी ही नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) से जुड़ी फोटोज व वीडियो भी अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड करण आज यानी 6 अक्टूबर 2020 को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, और इस खास मौके को और स्पेशल बनाने के लिए रिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिससे फैंस अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं।

rhea and karan

दरअसल, रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 अक्टूबर 2020 को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में रिया करण के गाल पर किस करती हुए नजर आ रही हैं, और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। जबकि दूसरी तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है, और इस तस्वीर में रिया के चेहरे पर एक बिग स्माइल देखी जा सकती है। यही नहीं तीसरी फोटो में रिया के पिता अनिल कपूर को करण की टाई ठीक करते हुए देखा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक इन तस्वीरों को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

Rhea Kapoor Karan Boolani

Rhea Kapoor Karan Boolani

Rhea Kapoor Karan Boolani

Rhea Kapoor Karan Boolani

इस फोटो के कैप्शन में रिया ने करण को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरे पार्टनर, ये सुकून है कि मैंने आज तक लाइफ में कुछ सही फैसले नहीं लिए हैं, लेकिन जो लाइफ का सबसे जरूरी डिसीजन था वो सही लिया है और आपकी वजह से मैं खुद से प्यार करने लगी हूं। आपके साथ 13 साल भी काफी नहीं हैं, ऐसा लगता है कि हम अभी मिले हैं लेकिन हम सदियों से एक-दूसरे को जानते हैं। #myman' (ये भी पढ़ें: क्या नेहा कक्कड करने वाली हैं शादी? आदित्य नारायण नहीं रोहनप्रीत संग सात फेरे लेने की चल रही चर्चा)

पिछले साल ऐसे मनाया था करण का बर्थडे

दोनों (रिया और करण) ने साल 2019 में मालदीव के एक लग्जरी रिजॉर्ट में करण का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अपने बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की थी, जिसमें त्योहारों से लेकर छुट्टियों और कई ट्रिप की अनसीन फोटोज शामिल थीं। इसके कैप्शन में रिया ने लिखा था, 'थैंक्यू करण बुलानी मेरे साथ खड़े होने के लिए।' मालदीव में रिया, करण, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा साथ में थे, और यहां उन्होंने अपना वेकेशन एंजॉय किया था।

rhea and karan

rhea and karan

rhea and karan

29 सितंबर 2020 को रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण के साथ अपनी कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में ये लव बर्ड्स काफी खुश नजर आ रहा है, क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा था, '2009 से कंधे से कंधा मिलाकर। #thatsmybestfriend।' (ये भी पढ़ें: कुणाल खेमू ने बेटी इनाया के लिए अपनी बॉडी पर बनवाया खास टैटू, बताया क्या है इसका मतलब)

Rhea

Rhea

Rhea

Rhea

8 सितंबर 2020 को रिया ने अपनी पहली फिल्म 'आयशा' के दिनों को याद किया था और खुलासा किया था कि वो वक्त उनके लिए कैसे खास अनुभव देने वाला था। उन्होंने फिल्म के दो सीन की तस्वीरें शेयर की थीं, जहां वो अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी को गले लगाते हुए देखी जा सकती हैं। इसके साथ ही रिया ने लिखा था, 'फिल्म रैप! मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला प्यार। मैं 21 साल की थी जब ये शुरू हुआ था और अब मैं 22 की हूं। इस पर करण ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मेरी पसंदीदा प्रेम कहानी हमारी है।' (ये भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र से रिश्ते को लेकर बॉबी देओल ने किया खुलासा, बोले- ' हमारे बीच है डिस्टेंस रिलेशनशिप')

Rhea Kapoor and Karan Boolani

Rhea Kapoor and Karan Boolani

फिलहाल, रिया अपने बॉयफ्रेंड संग खुश हैं और दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए देखा जाता रहा है। हालांकि, इनकी शादी कब होगी इस पर दोनों की तरफ से तो अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कपल के फैंस इन्हें जल्द ही दूल्हा-दुल्हन बनते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Rhea Kapoor,Karan Boolani
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.