रिया कपूर ने बहन सोनम व भांजे वायु संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, मासी की गोद में सोते दिखे लाडले

हाल ही में, प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपनी बहन सोनम कपूर और भांजे वायु कपूर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी प्यारी हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

रिया कपूर ने बहन सोनम व भांजे वायु संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, मासी की गोद में सोते दिखे लाडले

रिया कपूर (Rhea Kapoor) भले ही एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने खुद की एक खास पहचान बनाई है। इसके अलावा वह अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जब से सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया है, तब से रिया अपने भांजे की भी झलकियां साझा करती हैं, जो काफी पसंद की जाती हैं। 

sonam kapoor

20 अगस्त 2022 को जन्मे वायु कपूर खानदान के सबसे छोटे सदस्य हैं, जिन्हें परिवार के हर सदस्य का प्यार मिलता है, लेकिन मासी रिया के साथ वायु की अभी से खास बॉन्डिंग बन रही है, जिसकी झलक हमें रिया द्वारा शेयर की जाने वाली तस्वीरों में साफ दिखती है।

rhea kapoor

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से भांजे वायु और बहन सोनम संग दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वायु का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि रिया ने वायु को अपने कंधे से लगाया हुआ था। वहीं, सोनम और रिया कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। 

rhea kapoor

तस्वीरों में सोनम और वायु ने लाल रंग का टॉप पहना था, जबकि रिया ने बेज कलर की पैंट और मैचिंग शर्ट कैरी की हुई थी। रिया के माथे पर लाल टीका भी था। रिया ने कैप्शन के रूप में केवल इमोजी ड्रॉप किया है। इन दोनों तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर में कमेंट में लिखा, "शुद्ध प्यार"। वहीं रिया और सोनम की चाची महीप कपूर व एक्ट्रेसेस अनन्या पांडे-भूमि पेडनेकर जैसे सेलेब्स ने भी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। 

rhea kapoor

COMMENT

RHEA

RHEA

मां बनने के बाद इस बार सोनम की बेटे वायु संग पहली दिवाली थी। सोनम और आनंद ने 20 सितंबर 2022 को अपने बेटे के जन्म के एक महीने बाद उसके नाम की घोषणा की थी। अपनी और आनंद की वायु संग एक तस्वीर साझा करते हुए सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में वायु के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा था, “उस बल की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थ की सांस ली है। हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं ... पवित्र, जीवन देने वाली और शाश्वत रूप से हमारी भावना में, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं।”

sonam kapoor

(यहां देखें वायु के 2 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, रिया द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.