रिया कपूर ने पति करण बुलानी के बर्थडे पर शेयर की लिप-लॉक वाली फोटो, लिखा प्यारा नोट

हाल ही में, प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपने पति करण बुलानी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिया कपूर ने पति करण बुलानी के बर्थडे पर शेयर की लिप-लॉक वाली फोटो, लिखा प्यारा नोट

फिल्मी खानदान ‘कपूर फैमिली’ से ताल्लुक रखने वाली रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपनी बहन सोनम कपूर की तरह एक्टिंग को न चुनते हुए फिल्म निर्माण में अपना करियर बनाने का फैसला किया और ‘आयशा’, ‘वेक अप सिड’ व ‘वीरे द वेडिंग’ जैसी फिल्मों से उन्होंने ये साबित भी किया कि, उनमें फिल्मों की अच्छी समझ है।

Rhea Kapoor

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तेज-तर्रार महिला के तौर पर जानी जाने वाली रिया कपूर अपनी निजी जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। वो अपने लविंग हसबैंड करण बुलानी को बहुत प्यार करती हैं, जिसकी झलक हमें हाल ही में एक बार फिर उस वक्त देखने को मिली, जब प्रोड्यूसर ने रोमांटिक अंदाज में अपने पति करण को बर्थडे विश किया।

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं)

Rhea Kapoor With Husband Karan Boolani

दरअसल, 6 अक्टूबर 2021 को करण बुलानी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने पति के इस स्पेशल डे पर रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो करण संग उनकी रोमांटिक डेट नाइट की हैं। पहली फोटो में करण केक की तरफ देख रहे हैं और रिया उनके सिर को चूमते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में रिया और करण को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है। बाकी की तस्वीरें रिया-करण की सोलो और डेट नाइट की लोकेशन की हैं।

Rhea Kapoor With Husband Karan Boolani

Rhea Kapoor With Husband Karan Boolani

Rhea Kapoor's Husband Karan Boolani

Rhea Kapoor

Rhea Kapoor Date Night Photo

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया कपूर ने अपने कैप्शन के जरिए जाहिर किया है कि, वो अपने पति करण से कितना प्यार करती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘सभी चीजों में मेरे पार्टनर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ हर साल अधिक जादुई और समृद्ध होता है। ऐसा कोई नहीं है, जिसके साथ मैं आगे बढ़ूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’

(ये भी पढ़ें- रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां)

बात करें रिया और करण की लव स्टोरी की तो, दोनों ने एक-दूसरे को करीब 13 सालों तक डेट किया है। रिया कपूर की फिल्मों ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ में करण बुलानी ने उन्हें असिस्ट किया था और यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अगस्त 2021 को रिया ने अपने पिता अनिल कपूर के घर में प्राइवेट तरीके से करण बुलानी संग शादी की थी। इस शादी में सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 30 लोग शामिल हुए थे।

Rhea Kapoor;s Wedding With Karan Boolani

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर से यामी गौतम तक, इन सेलेब्स ने बिना ताम-झाम के रचाई शादी, वेडिंग लुक भी रखा सिंपल)

फिलहाल, हम भी करण बुलानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको रिया द्वारा शेयर की गईं रोमांटिक फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रिया कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.