ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में करेंगे शादी, वेडिंग फंक्शन भी हुआ निर्धारित

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार कपल अली फज़ल और ऋचा चड्ढा सितंबर 2022 में शादी करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में करेंगे शादी, वेडिंग फंक्शन भी हुआ निर्धारित

बॉलीवुड में जल्द ही एक और शादी की गूंज सुनाई देने वाली है। ये कोई और नहीं, बल्कि इंडस्ट्री का पसंदीदा कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, कपल सितंबर 2022 में शादी करने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं।

ali fazal

पहले तो ये जान लीजिए कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2012 में पहली बार फिल्म 'फुकरे' के सेट पर मिले थे और जल्द ही दोनों को प्यार हो गया था। सात साल तक डेटिंग करने के बाद अली ने साल 2019 में ऋचा को प्रपोज किया था और इस जोड़े को 2020 में शादी करनी थी, लेकिन महामारी के कारण यह स्थगित हो गया। इसके बाद कपल मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहा था, जो किसी कारण से पोस्टपोन हो गया था। हालांकि, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, ऋचा और अली सितंबर के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

Richa Chadha and Ali Fazal

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

दरअसल, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट की मानें, तो शादी के दो समारोह होंगे, एक मुंबई में और दूसरा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में। ऋचा चड्ढा शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं।

Richa Chadha and Ali Fazal

कुछ दिनों पहले, जब 'मैशेबल इंडिया' से बात करते हुए ऋचा से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था, तो 'फुकरे' अभिनेत्री ने कहा था, ''जब भी हम शादी करने के बारे में सोचते हैं, तो एक नया कोविड-19 वैरिएंट आ जाता है। 2020 में हमने इसके लिए वेन्यू भी बुक कर लिया था, लेकिन पहली लहर आई, उसके बाद लॉकडाउन और तबाही हुई। दूसरी लहर का अनुभव भारत में सबसे खराब रहा। जो लोग हमसे बाद में मिले थे, उनकी तो शादी भी हो गई। बाद में देखते हैं, किसकी कितनी टिकती है। खैर! हम इसे इस साल करना चाहते हैं, हम समय निकालेंगे, कुछ ना कुछ करेंगे।''

Richa Chadha and Ali Fazal

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी की महंगी सैंडल्स: हर आउटफिट के साथ पहनती हैं मैचिंग हील्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश)

अली फजल-ऋचा चड्ढा की प्रेम कहानी

ऋचा ने पहली बार अली के लिए अपनी भावनाओं को तब कबूल किया था, जब दोनों अपने घर पर शो 'चैपलिन' को देख रहे थे। अली को ऋचा को 'आई लव यू' कहने में तीन महीने लग गए। अली ने ऋचा को तब प्रपोज किया, जब ये कपल मालदीव में वेकेशन पर था। अभिनेता ने एक डिनर की योजना बनाई, उसके बाद उन्होंने शैंपेन की एक बोतल खोली और अपने घुटनों पर बैठकर ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद से ही कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से कपल गोल्स दे रहा है।

ali

फिलहाल, हमें इस कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.