By Shivakant Shukla Last Updated:
2 साल से अधिक समय के इंतजार के बाद बॉलीवुड के स्टार कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों इस खास पल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी शादी की तैयारियों में लगे लोग हर चीच को यूनिक और बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप)
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कल यानी 29 सितंबर 2022 से दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर होने वाले हैं। अमृतसर में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी ऋचा का देश की राजधानी से खास जुड़ाव है। शादी में स्पेशल डिशेज होंगे और सजावट भी बेहद खास होगी।
(ये भी पढ़ें-
प्री-वेडिंग फंक्शन्स में ऋचा कस्टम मेड ऑउटफिट्स पहनेंगी, जो कि क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा द्वारा बनाए गए हैं। वहीं अली, अबू जानी और संदीप खोसला व शांतनु निखिल के एलिगेंट डैपर आउटफिट्स में नजर आएंगे। कपल आज यानी 28 सितंबर 2022 को मुंबई से दिल्ली पहुंच चुका है।
ऋचा की शादी में शामिल होने वाले डिशेज की बात करें, तो राजौरी गार्डन के छोले भटूरे से लेकर 'नटराज' की चाट, चटोरी गली के राम लड्डू समेत दिल्ली दिल्ली भर से ऋचा के पसंदीदा व्यंजनों को इसमें शामिल किया गया है।
(ये भी पढ़ें- शनाया कपूर का ट्रेडिशनल लुक, 90 हजार रुपए के रेड प्रिंटेड लहंगे में दिखीं खूबसूरत)
ऋचा और अली ने अपनी मेहंदी और संगीत समारोहों के लिए एक दोस्त के घर को चुना है, जिसमें विशाल लॉन है। यह जगह ऋचा के करीब है, जहां उसने अध्ययन किया था। सजावट लकड़ी, फूलों, जूट आदि सामग्रियों के साथ इकोफ्रेंडली होगी, जो प्रकृति के लिए दोनों सितारों के प्यार को दर्शाती है।
जोड़े के करीबी सूत्र ने बताया है कि ऋचा चड्ढा के मेहंदी समारोह के लिए आज यानी 28 सितंबर 2022 को राजस्थान से पांच मेहंदी कलाकार उड़ान भरेंगे। होने वाली दुल्हन अपने करीबी दोस्तों के साथ मेहंदी समारोह का आनंद लेंगी। दूल्हे अली फजल के परिवार के सदस्य आज सुबह लखनऊ और कनाडा से दिल्ली पहुंच चुके हैं।
(ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस ने बताया एक्स BF सलमान खान हैं वजह)
फिलहाल, हमें कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।