ऋचा चड्ढा ने BF अली फजल संग शादी का दिया संकेत, एक्ट्रेस ने दोनों के रिश्ते पर भी की बात

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में, बॉयफ्रेंड व एक्टर अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने के संकेत दिए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

ऋचा चड्ढा ने BF अली फजल संग शादी का दिया संकेत, एक्ट्रेस ने दोनों के रिश्ते पर भी की बात

स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद फैंस को अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर अली फजल (Ali Fazal) की शादी का इंतजार है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में फिल्म 'फुकरे' की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक बड़ा संकेत दिया कि, वो और अली जल्द ही शादी कर सकते हैं और एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि, उन्होंने इसके लिए इतना इंतजार करने का फैसला क्यों किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने शादी के प्लान का किया खुलासा, 'वैलेंटाइन डे वेडिंग' का दिया संकेत)

बॉलीवुड में इन दिनों कई शादियां हो रही हैं। इस बीच ऐसी ही एक सेलिब्रिटी जोड़ी है, जो अपने फिल्मी करियर में तो माहिर है ही। साथ ही, दोनों ने वेब सीरीज की दुनिया में भी महारथ हासिल की है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फज़ल की। हालांकि, उनकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन महामारी और उसके बाद के दोहरे लॉकडाउन ने उनकी योजनाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। अली और ऋचा ने इसे पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए इंतजार करने का फैसला किया।

'बॉलीवुडलाइफ' के साथ एक इंटरव्यू में, ऋचा ने एक बड़ा संकेत दिया कि, वो और अली आखिरकार कब शादी कर सकते हैं और यह भी बताया कि, उन्होंने यह फैसला क्यों किया है। ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी की योजना और उनके व अली फजल के इंतजार के कारण का खुलासा करते हुए कहा, “यह जिम्मेदारी की स्थिति है। हमारी शादी में हमारे परिवार के सदस्य होंगे। इसलिए, हमें जिम्मेदार होना होगा ... हम निश्चित रूप से सुपर-स्प्रेडर इवेंट नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि, लोग आनंद लें, वो आपको गले लगाने में सक्षम हों। इसलिए, हमने कुछ वक्त के लिए इस पर रोक लगा दी है। उम्मीद है कि, इस साल के अंत तक अगर चीजें बेहतर होती हैं, तो हम शादी करेंगे।"

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट-रणबीर की शादी पर ताऊ रणधीर कपूर और एक्ट्रेस की मम्मी सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया)

अभिनेत्री ने बताया कि, वह अपने साथी अली के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद करती हैं और वह उनमें क्या बदलना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में पसंद है कि, वह बहुत देखभाल करने वाले हैं। और सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, वह अपने आस-पास के सभी लोगों की परवाह करते हैं, यही वह चीज है, जिसके लिए मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे क्या पसंद है, इसके लिए वह अपनी चीजों को छोड़ देते हैं, फिर वह घबरा जाते हैं और उनकी तलाश शुरू कर देते हैं।"

फिलहाल, हमें ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो, इस कपल के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.