By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अली फजल (Ali Fazal) के साथ मस्ती भरी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अली फजल के बर्थडे के मौके पर उनके साथ एक प्यारा वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल इंडस्ट्री के उन कपल्स में शामिल हैं, जिनकी शादी का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी ने कपल के शादी के सपनों पर पानी फेर दिया और अब तक दोनों सही समय का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि, दोनों साल 2022 की शुरुआत में सात फेरे ले सकते हैं।
(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने एक हाथ में पहनी इतनी महंगी ज्वैलरी, खरीद सकते हैं AUDI Q2 कार)
अब आइए आपको दिखाते हैं ऋचा चड्ढा द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 15 अक्टूबर 2021 को अली फजल ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी दिलरूबा ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अली अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा का बाल सवांर रहे हैं। इस दौरान दोनों हंसते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने उनके लिए एक जन्मदिन का नोट भी लिखा है। 'फुकरे' की अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "आपको पता है, एक अकेला ऐसा व्यक्ति, जिनके साथ वह लोगों से भरे कमरे में भी आंखों में आंखे डालकर बिना शब्दों के बात कर सकती हैं। वह हैं अली फजल, सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई। इस बार भी मैं शब्दों का यूज नहीं कर रही हूं।"
(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने 85 किलो का पहना गाउन, कीमत इतनी कि आ जाएगी BMW गाड़ी)
इससे पहले, ऋचा ने अली को उनके बर्थडे पर पहुंचकर एक बड़ा सरप्राइज दिया। जहां अली दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘खुफिया’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, ऋचा ने उनके विशेष दिन पर मुंबई से दिल्ली आकर अपने बॉयफ्रेंड को आश्चर्यचकित कर दिया और यह वास्तव में लवबर्ड्स के लिए एक खुशी का उत्सव था।
कपल की शादी लंबे समय से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय है। अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अली ने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि, "जब स्थितियां सामान्य हो जाएं और समय सही हो, उम्मीद है कि, हम वापसी करेंगे और नई दुनिया हमारे साथ जश्न मनाएगी। मुझे पता नहीं है कि, नए नियमों को देखते हुए यह किस तरह का विवाह समारोह होगा, लेकिन देखते हैं।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ऋचा 'सिक्स सस्पेक्ट्स', 'इनसाइड एज एस3' में नजर आएंगी। दूसरी ओर, अली एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' और बॉलीवुड की 'खुफिया' में दिखाई देंगे। फिलहाल, आपको ऋचा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।