ऋचा चड्ढा ने BF अली फजल के बर्थडे पर पहुंचकर दिया सरप्राइज, वीडियो शेयर कर लिखा खास नोट

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रेमी अली फजल के लिए एक खास नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋचा चड्ढा ने BF अली फजल के बर्थडे पर पहुंचकर दिया सरप्राइज, वीडियो शेयर कर लिखा खास नोट

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अली फजल (Ali Fazal) के साथ मस्ती भरी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अली फजल के बर्थडे के मौके पर उनके साथ एक प्यारा वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Richa Chadha and Ali Fazal

पहले तो ये जान लीजिए कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल इंडस्ट्री के उन कपल्स में शामिल हैं, जिनकी शादी का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी ने कपल के शादी के सपनों पर पानी फेर दिया और अब तक दोनों सही समय का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि, दोनों साल 2022 की शुरुआत में सात फेरे ले सकते हैं। 

Richa Chadha and Ali Fazal

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने एक हाथ में पहनी इतनी महंगी ज्वैलरी, खरीद सकते हैं AUDI Q2 कार)

अब आइए आपको दिखाते हैं ऋचा चड्ढा द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 15 अक्टूबर 2021 को अली फजल ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी दिलरूबा ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अली अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा का बाल सवांर रहे हैं। इस दौरान दोनों हंसते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। 

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने उनके लिए एक जन्मदिन का नोट भी लिखा है। 'फुकरे' की अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "आपको पता है, एक अकेला ऐसा व्यक्ति, जिनके साथ वह लोगों से भरे कमरे में भी आंखों में आंखे डालकर बिना शब्दों के बात कर सकती हैं। वह हैं अली फजल, सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई। इस बार भी मैं शब्दों का यूज नहीं कर रही हूं।"

Richa Chaddha

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने 85 किलो का पहना गाउन, कीमत इतनी कि आ जाएगी BMW गाड़ी)

इससे पहले, ऋचा ने अली को उनके बर्थडे पर पहुंचकर एक बड़ा सरप्राइज दिया। जहां अली दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘खुफिया’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, ऋचा ने उनके विशेष दिन पर मुंबई से दिल्ली आकर अपने बॉयफ्रेंड को आश्चर्यचकित कर दिया और यह वास्तव में लवबर्ड्स के लिए एक खुशी का उत्सव था। 

Richa Chadha and Ali Fazal

कपल की शादी लंबे समय से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय है। अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अली ने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि, "जब स्थितियां सामान्य हो जाएं और समय सही हो, उम्मीद है कि, हम वापसी करेंगे और नई दुनिया हमारे साथ जश्न मनाएगी। मुझे पता नहीं है कि, नए नियमों को देखते हुए यह किस तरह का विवाह समारोह होगा, लेकिन देखते हैं।"

Ali Richa

वर्क फ्रंट की बात करें तो, ऋचा 'सिक्स सस्पेक्ट्स', 'इनसाइड एज एस3' में नजर आएंगी। दूसरी ओर, अली एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' और बॉलीवुड की 'खुफिया' में दिखाई देंगे। फिलहाल, आपको ऋचा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.