रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि को 69वें बर्थडे पर किया याद, पत्नी नीतू ने लिखा- 'सब बर्बाद हो गया'

अभिनेत्री नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट्स शेयर किए हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि को 69वें बर्थडे पर किया याद, पत्नी नीतू ने लिखा- 'सब बर्बाद हो गया'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपने परिवार और लाखों चाहने वालों की यादों में जिंदा रहेंगे। आज यानी 4 सितंबर 2021 को ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता ऋषि कपूर को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

Late Actor Rishi Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बॉबी’ से की थी, जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके लिए वो ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से भी नवाजे गए थे। इसके बाद एक्टर ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’, ‘सरगम’, ‘कर्ज’ और ‘चांदनी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

Rishi Kapoor

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है, जोकि मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उनका ‘आर’ नाम से एक ज्वैलरी ब्रांड भी है। वहीं, बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से जूझते हुए ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, हालांकि परिवार और फैंस उन्हें समय-समय पर याद करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

Rishi Kapoor With Wife And Children

अब आपको रिद्धिमा कपूर का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने 3 सितंबर 2021 की देर रात को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता ऋषि कपूर संग एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जो रिद्धिमा के बचपन की है। इस फोटो में नन्ही रिद्धिमा अपने पापा की गोद में बैठी हैं और ऋषि सामने कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं, वहीं नन्ही रिद्धिमा साइड में कुछ देख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक नोट लिखा है।

Rishi Kapoor With Daughter Riddhima

रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘हाय पापा! हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको याद करते हैं और हम आपको प्यार करते हैं! स्वर्ग के सबसे ज्यादा चमकने वाले सितारे! हैप्पी बर्थडे! सितारों और उससे आगे के लिए आपको प्यार, हमेशा और हमेशा के लिए मुश्क।’ बता दें कि, दिवंगत अभिनेता ऋषि अपनी बेटी रिद्धिमा को प्यार से 'मुश्क' कहते थे।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर का ऋषि कपूर से इस गाने के दौरान हो गया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी अपने पिता की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर अपनी नातिन समारा के गाल पर किस करते हुए देखे जा सकते हैं।

Rishi Kapoor With His Granddaughter Samara

वहीं, नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए ऋषि की एक दुखभरी फोटो शेयर की है, जो उनकी किसी फिल्म के एक सीन के दौरान की है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘उन दिनों में से एक। हवा के तेज झोंके ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।’

Rishi Kapoor

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पति ऋषि संग एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों कैमरे की ओर पोज दे रहे हैं। दोनों की ये फोटो न्यूयॉर्क की है, जब वो ऋषि कपूर का कैंसर का इलाज करवाने वहां गई थीं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए उस दुखभरे पल को याद किया है।

Neetu Kapoor With Late Hubby Rishi Kapoor

उन्होंने लिखा है, ‘मैंने न्यूयॉर्क में अपने पिछले कुछ दर्दनाक वर्षों के दौरान ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा। कैसे हम उनकी उनकी ब्लड की गिनती ज्यादा होने पर सेलिब्रेट करते थे। थी, तब भी हम सेलिब्रेट करते थे। हमने खरीदारी की, हंसे। जब उनकी तबियत खराब होती थी, तो हम घर पर रहकर टीवी देखते थे और टेस्टी खाना ऑर्डर करते थे और फिर भी कुछ अद्भुत पल इस उम्मीद में थे कि, उनकी कीमोथेरेपी का अगला दौर बेहतर होगा। आशा और मजबूत होना वही है, जो उन्होंने मुझे सिखाया। प्रत्येक दिन की वैल्यू करिए, हम सभी को आज उनकी याद आती है। मैं कल्पना कर सकती हूं कि, वह अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि, वह वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।’

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, ऋषि कपूर को उनका परिवार बहुत याद करता है। वैसे, पिता-बेटी की ये क्यूट फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रिद्धिमा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.