रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर संग शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा 'मेरी आयरन लेडी'

रिद्धिमा कपूर साहनी ने मां नीतू कपूर संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर संग शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा 'मेरी आयरन लेडी'

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो एक फैमिली पर्सन हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करना पसंद करती हैं। थ्रोबैक फैमिली फोटोज शेयर करने से लेकर हर ओकेजन पर अपने फैमिली मेंबर्स को विश करने तक, रिद्धिमा अपने फैंस को लवली और रेयर तस्वीरें दिखाती रहती हैं। रिद्धिमा मां नीतू कपूर के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं और मदर्स डे से पर उन्होंने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

riddhima kapoor sahni

पहले ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब आर ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।

(ये भी पढ़ें: नीलिमा अजीम-पंकज कपूर के तलाक से बेटे शाहिद पर हुआ था असर? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलकर की बात)

riddhima kapoor sahni and neetu kapoor

अब आपको दिखाते हैं वो पोस्ट। दरअसल, 09 मई 2021 को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है और रिद्धिमा ने इस दिन के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही इस ख़ास दिन का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। रिद्धिमा ने 08 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मां नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं।

riddhima kapoor sahni and neetu kapoor

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने कैप्शन में लिखा है, “मैं मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे बड़ा किया है। हैप्पी मदर्स डे मेरी आयरन लेडी। लव यू सबसे ज्यादा।”  

(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने मदर्स डे पर अपनी मां और सासू के लिए शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अलौलिक प्रेम')

इसके अलावा, रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मां, सासू मां और बेटी समारा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

neetu kapoor

ridhhima kapoor neetu kapoor and samara

samara card for riddhima kapoor

riddhima kapoor with neetu kapoor and husband

रिद्धिमा कपूर की नीतू कपूर संग थ्रोबैक तस्वीर 

इससे पहले, 18 अप्रैल 2021 को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में नन्ही रिद्धिमा मां नीतू कपूर के कंधे पर बैठी नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस भी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा काफी क्यूट लग रही हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर कई सारी हार्ट इमोजी बनाई थीं।

ranbir kapoor childhood

इस फोटो को नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा था, “मेरा छोटा सा।”

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.