बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का आज यानी 8 जुलाई को 62वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने देर रात अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी फोटोज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो आइए देखें फोटोज।
बता दें कि रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ अक्सर फोटो अपलोड करती रहती हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा कि, ''मां का बर्थडे है और हम सभी साथ में डिनर करने वाले हैं।'' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)
वहीं दूसरी फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे माय आयरन लेडी, आई लव यू सो मच।'' इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया है। इस फोटो में मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन के कई फेाटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में पूरी फैमिली नीतू कपूर का जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही है। (ये भी पढ़ें: पापा ऋषि कपूर को जीभर के देख भी नहीं सकी उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा, ऐसे किए अंतिम दर्शन)
ध्यान रहे कि इन दिनों कोराना वायरस की वजह से कपूर परिवार घर में कैद है। सभी एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इस दौरान रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी थीं। बाद में 3 मई को रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। वह अपने पिता की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)
तो हम भी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।