रिद्धिमा कपूर उदयपुर में मना रहीं अपना बर्थडे, मां नीतू ने शेयर किए ग्रैंड सेलिब्रेशन के वीडियोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रिद्धिमा कपूर उदयपुर में मना रहीं अपना बर्थडे, मां नीतू ने शेयर किए ग्रैंड सेलिब्रेशन के वीडियोज

कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आज यानी 15 सितंबर 2021 को 41 साल की हो गई हैं और वो अपने इस ख़ास दिन को घर से दूर उदयपुर में अपनी फैमिली के साथ मना रही हैं। इस खूबसूरत ज्वेलरी डिज़ाइनर के बर्थडे सेलिब्रेशन को पति भरत साहनी (Bharat Sahni), बेटी समारा साहनी (Samara Sahni) और मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी ज्वाइन किया है। अपनी बेटी के जन्मदिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डेडीकेट किया है।

ridhima kapoor sahni

दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी का प्री-बर्थडे बैश 14 सितंबर 2021 से ही शुरू हो गया था। इसी सेलिब्रेशन की एक झलक नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अपनी लाडली को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में मां-बेटी के साथ भरत और समारा भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीतू और रिद्धिमा ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी लाइफलाइन।” और कई हार्ट इमोजी भी बनाई हैं।

(ये भी पढ़ें: नयनतारा ने मनाया मां का बर्थडे, मंगेतर विग्नेश शिवन ने होने वाली सासू मां के लिए लिखा खास नोट)

riddhima kapoor sahni udaipur

हालांकि, रिद्धिमा उदयपुर में हैं, लेकिन उनके कजिंस भी अपनी विशेज के जरिए उनका दिन खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी हैं, जिन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बहन के बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें रिद्धिमा अपने कजिंस करिश्मा और करीना के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस रिड्ज़। जल्द ही सेलिब्रेशन होगा।” वहीं, करिश्मा ने भी रिद्धिमा को अपने और नताशा नंदा के साथ तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है।

kareena kapoor childhood

karisma kapoor and riddhima kapoor

रिद्धिमा के डार्लिंग हसबैंड भरत साहनी ने अपनी पत्नी के लिए दिल पिघला देने वाला नोट लिखा है। अपनी लेडीलव की एक सोलो तस्वीर शेयर करते हुए भरत ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी ‘करो या मरो’, पिक्चर-परफेक्ट, बर्थडे क्वीन...उम्मीद है आपको ये तस्वीर पसंद आएगी और आप मुझसे वादा करिए कि मेरी भी आप बेहतर तस्वीर शेयर करेंगी।” अपने पति के इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने कमेंट में हार्ट की इमोजी बनाई हैं।

(ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड BF विजय देवरकोंडा संग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में की बात)

riddhima kapoor sahni

जानकारी के लिए बता दें कि, लगातार शूटिंग की वजह से रिद्धिमा के इस बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा उनके भाई व एक्टर रणबीर कपूर नहीं बन पाएंगे। एक्टर हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘लव रंजन’ की शूटिंग के चलते दिल्ली में थे। फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि, रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट बर्थडे गर्ल के सेलिब्रेशन में हिस्सा ले पाती हैं या नहीं।

alia bhatt with kapoor family

फिलहाल, हम भी रिद्धिमा को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.