रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई रणबीर के रिसेप्शन में पहनी थी 21,000 रुपये की ब्लैक ड्रेस

एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई के रिसेप्शन पार्टी में 21 हजार रुपये की ब्लैक ड्रेस पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई रणबीर के रिसेप्शन में पहनी थी 21,000 रुपये की ब्लैक ड्रेस

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) यूं तो लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं, लेकिन वो किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। आजकल वो अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, रणबीर के रिसेप्शन पार्टी में उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। आइए आपको दिखाते हैं।

riddhima

पहले ये जान लीजिए कि, रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। उन्होंने बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को शादी रचाई थी। रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। रिद्धिमा अब ‘आर’ नाम के ज्वेलरी ब्रांड की मालकिन भी हैं।

riddhima kapoor sahni

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक काफ्तान में फोटोज कीं शेयर)

दरअसल, 16 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने दोस्तों के लिए अपने घर ‘वास्तु’ में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि, हमारा ध्यान रिद्धिमा की ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस ने खींचा था। रिद्धिमा अपनी इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। अपने गेटअप को उन्होंने काफी सिंपल रखा था। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों का विकल्प चुना। इसके साथ ही रिद्धिमा ने नेकपीस और हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

riddhima kapoor sahni

‘नो देयर फैशन’ नाम से एक इंस्टाग्राम हैंडल ने रिद्धिमा कपूर साहनी के इस शिमरी आउटफिट की एक तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि,यह ड्रेस फैशन ब्रांड ‘मार्चेसा’ का था, जिसकी कीमत 275 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने के बाद इसकी कीमत लगभग 21,000 रुपये है।

riddhima kapoor sahni

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बेबी को छोड़कर काम पर लौटने की ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- 'बेबी मेरा ही दूध पीता है')

फिलहाल, हमें तो रिद्धिमा कपूर साहनी का ये लुक बेहद पसंद आया। वैसै, आपको इनकी ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.