पिता ऋषि कपूर के मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही बेटी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। वह उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पिता ऋषि कपूर के मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही बेटी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आखिरी बार उन्हें जीभर कर देख भी नहीं सकीं। रिद्धिमा ने पापा को वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई दी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। इस बीच वो लगातार अपने पापा को याद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। ​हाल ही में उन्होंने ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। आइए देखें फोटोज।

रिद्धिमा कपूर अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। वह उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की है। पहली ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के फंक्शन की फोटो है। जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- ''अपने सबसे पसंदीदा व्यक्ति के साथ फिर से मिले।'' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी मौजूद रहीं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली आखिरी सांस

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.