रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी ने पूरे किए शादी के 14 साल, फैंस को दिया ये खूबसूरत तोहफा

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बेटी-दामाद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और भरत साहनी ने शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर रिद्धिमा और भरत ने एक-दूसरे को खास अंदाज में विश किया है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी ने पूरे किए शादी के 14 साल, फैंस को दिया ये खूबसूरत तोहफा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रणबीर आए दिन कभी अपनी फिल्मों तो कभी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसे में कई फैंस को ये लगता है कि रणबीर अपने माता-पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के एकलौते बच्चे हैं क्योंकि उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा ने कभी भी अपनी कजिन बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान की तरह बॉलीवुड में एंट्री नहीं की।

हालांकि, रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। ज्वैलरी डिज़ाइनर के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी (Bharat Sahni) से शादी रचाई थी। ऐसे में आज रिद्धिमा और भरत ने अपनी शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं। (ये भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने पोस्ट की गर्लफ्रेंड की क्यूट तस्वीर, सबके सामने एक बार फिर किया अपने प्यार का इजहार)

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे। जहां दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। वहीं, शादी के 14 साल पूरे होने पर रिद्धिमा ने पति भरत को बेहद ही खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भरत के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है, ‘हमें शादी के 14 साल मुबारक हों। उम्मीद है कि आगे की जिंदगी भी इसी तरह हंसते-खेलते गुजर जाएगी। #लवयू #हैप्पी एनिवर्सरी।’ (ये भी पढ़ें: BB 13: असीम रियाज के आरती सिंह को फिक्स्ड डिपॉजिट कहे जाने पर भड़कीं कश्मीरा शाह, दिया ये करारा जवाब)

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

यही नहीं, रिद्धिमा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भरत और वो फैंस को ढेर सारी बधाई देने के लिए शुक्रियादा करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे भरत भी रिद्धिमा को एक खास अंदाज में शादी की 14वीं सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। आपको बता दें कि रिद्धिमा और भरत काफी अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ काफी अच्छे से मैनेज करते हैं। यही कारण है कि फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। रिद्धिमा और भरत एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स भी हैं। (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान-कुणाल खेमू ने ऐसे दी एक-दूसरे को एनिवर्सरी की बधाई, शेयर किया शादी का खूबसूरत वीडियो)

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की क्यूट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच काफी धमाल मचा रही हैं। ऐसे में हम भी उन्हें उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे आपको रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.