अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने अपनी 15वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की अनदेखी फोटो

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटी-दामाद रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी ने शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर रिद्धिमा और भरत ने एक-दूसरे को खास अंदाज में विश किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने अपनी 15वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की अनदेखी फोटो

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अक्सर अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं। रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी (Bharat Sahni) से हुई है। इनकी शादी को 25 जनवरी 2021 को 15 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। (ये भी पढ़ें: नमन शॉ और उनकी वाइफ नेहा को मिला गोद भराई का सरप्राइज, देखें खूबसूरत फोटोज)

आपको वो फोटोज दिखाएं, उसके पहले हम रिद्धिमा कपूर साहनी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। रिद्धिमा और उनके पति भरत की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे। जहां दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों 25 जनवरी 2006 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। कपल की शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं।

इस खास मौके पर रिद्धिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हम रिद्धिमा और उनके पति भरत को शादी के आउटफिट में देख सकते हैं। दोनों ही शादी के ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इसके अलावा रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा और पति भरत के साथ एक एडोरेबल फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में तीनों लोग किसी होटल में कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने लविंग हसबैंड के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''15 साल 180 महीने 780 सप्ताह 5475 दिनों 131400 घंटे 7884000 मिनट और अभी भी गिन रही हूं। हैप्पी क्रिस्टल एनिवर्सरी भरत साहनी, अगले 15 साल के लिए ढेर सारा प्यार और किस।'' इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट करके कपल को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।

वहीं, भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा है। फोटो के पोज के बारे में बात करते हुए भरत ने अपने कैप्शन में लिखा है, 'वे कहते हैं कि यदि आप पहली बार ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं, जिस तरह से आपकी पत्नी ने आपको बताया है। हैप्पी एनिवर्सरी रिद्धिमा, आप हमारे लिए जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद!'

इसके पहले, रिद्धिमा ने अपनी 14वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पति भरत के साथ एक फोटो कोलाज शेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने लिखा था, ‘हमें शादी के 14 साल मुबारक हो। उम्मीद है कि आगे की जिंदगी भी इसी तरह हंसते-खेलते गुजर जाएगी। #लव यू #हैप्पी एनिवर्सरी।’ (ये भी पढ़ें: करणवीर मेहरा ने गर्लफ्रेंड निधि सेठ संग गुरूद्वारे में रचाई शादी, बेहद खूबसूरत दिख रहे दूल्हा-दुल्हन)

अपने पापा के आकस्मिक निधन के बाद रिद्धिमा अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करती रहती हैं। ध्यान रहे कि, ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा अपने पापा के अंतिम दर्शन नही कर सकी थीं। इस दौरान वो अपने ससुराल दिल्ली में थीं। हालांकि, बाद में वो अपने परिवार के साथ काफी दिनों तक रही थीं। 

अगर रिद्धिमा की करियर की बात करें तो, वो एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब आर ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। हम उन्हें उनकी 15वीं मैरिज एनिवर्सरी की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.