क्या रणबीर कपूर और बहन रिद्धिमा के बीच इस उम्र में भी होते हैं झगड़े? जानें इस सवाल का जवाब

हाल ही में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के तहत फैन्स के तमाम मजेदार सवालों के जवाब दिए। आइए आपको बताते हैं उन सवाल और जवाब के बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या रणबीर कपूर और बहन रिद्धिमा के बीच इस उम्र में भी होते हैं झगड़े? जानें इस सवाल का जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को डेढ़ महीने बीत चुके हैं। निधन के बाद से ही उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) पिता के साथ अपनी यादें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं। लेकिन कहते हैं कि वक्त हर जख्म को भर देता है। रिद्धिमा और रणबीर भी धीरे-धीरे अब पिता के जाने के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जिसमें उन्होंने फैन्स के तमाम मजेदार सवालों के जवाब दिए। तो आइए आपको बताते हैं कि रिद्धिमा ने सवालों के जवाब कैसे दिए।

Riddhima Kapoor Sahni

दरअसल, 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन फैंस से जुड़ने का एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए फैन्स अपने सेलिब्रिटी से सवाल करते हैं और सेलिब्रिटी उसका जवाब देते हैं। इसी सेशन में रिद्धिमा से फैन्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए जिसका उन्होंने बड़ी ही आसानी से जवाब दिया। रिद्धिमा ने इस सेशन में फिटनेस, लाइफस्टाइल और मां नीतू कपूर से जुड़े तमाम सवालों के भी जवाब दिए। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

यहां देखें सवाल-जवाब के स्क्रीनशॉट

Riddhima Kapoor Sahni

Riddhima Kapoor Sahni

Riddhima Kapoor Sahni

इन्हीं में से एक सवाल ये भी था कि क्या इस उम्र में भी वो और रणबीर एक दूसरे से झगड़ा करते हैं?

Riddhima Kapoor Sahni

जवाब में रिद्धिमा ने लिखा, "पूरे वक्त." रिद्धिमा के इन दो शब्दों के जवाब से फैन्स को कम से कम ये तो पता चल गया कि घर में भाई बहन की पर्सनल ट्यूनिंग आखिर कैसी रहती है। 

Riddhima Kapoor Sahni

नहीं कर सकी थीं पापा के अंतिम दर्शन

मालूम हो कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंची थीं। ध्यान रहे कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

फिलहाल, आपको क्या लगता है कि रिद्धिमा और रणवीर के बीच कैसी बॉन्डिंग है। क्या घर में दोनों लोग छोटे भाई बहनों की तरह अभी भी झगड़ते रहते हैं? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.