पापा ऋषि कपूर को जीभर के देख भी नहीं सकी उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा, ऐसे किए अंतिम दर्शन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने गुरूवार 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) नहीं शामिल हो पाईं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पापा ऋषि कपूर को जीभर के देख भी नहीं सकी उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा, ऐसे किए अंतिम दर्शन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने गुरूवार 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइन स्थित चंदनबाड़ी श्मशान घाट में किया गया। परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित करीब 25 लोग मौजूद रहे। लेकिन ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) नहीं शामिल हो पाईं।

रिद्धिमा ने फोन से दी अपने पापा को आखिरी विदाई

दरअसल, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं और मुंबई जाने के लिए उन्हें पुलिस से एक स्पेशल पास लेना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वो अपने पिता को आखिरी बार जीभर के देख भी नहीं सकी। रिद्धिमा ने पापा को वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई दी। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी, उन तस्वीरों में से एक तस्वीर आलिया की थी, जिसमें उनके हाथ में फोन दिखाई दे रहा था। आलिया इस दौरान फेसचैट पर रिद्धिमा को उनके पापा की आखिरी दर्शन करा रही थीं। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

Rishi Kapoor, Bollywood, Rishi Kapoor Funeral, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor, Alia Bhatt, Social Media, ऋषि कपूर, बॉलीवुड, ऋषि कपूर अंतिम यात्रा, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, सोशल मीडिया

इसलिए नहीं शामिल हो पाई पापा के अंतिम संस्कार में

बता दें कि रिद्धिमा ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से जाने की अनुमति मिली थी। लेकिन सड़क मार्ग से जाने में उन्हें करीब 12 से 14 घंटे का समय लगता। ऐसे में कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को इतने वक्त तक रखा नहीं जा सकता था। इसके पहले रिद्धिमा कपूर ने प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचने की इजाजत मांंगी थी, लेकिन आखिरी समय में डीजीसीए ने अनुमति नहीं दी जिसके चलते वह अपने पिता के अंतिम दर्शन करने मुंबई नहीं पहुंच सकीं।(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

रिद्धिमा ने फोटो शेयर कर कहा- काश मैं आपके पास होती...

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'पापा, आई लव यू और हमेशा प्यार करेंगे। मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना याद करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए आपके पास होती। हम फिर मिलेंगे पापा, आई लव यू।' इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पिता ऋषि की कई फोटोज शेयर करते हुए उन्हें याद किया। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

बता दें कि ट्रेन, हवाई यात्रा जैसे सभी सार्वजनिक परिवहन बंद होने से रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई तक 1400 किलोमीटर से अधिक का सफर सड़क के रास्ते तय कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वो देर रात तक ही मुंबई पहुंच पाएंगी।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.