रणबीर कपूर की भांजी समारा संग थ्रोबैक फोटो आई सामने, बहन रिद्धिमा ने शेयर कर लिखा- 'दोनों क्यूटीज'

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की एक थ्रोबैक फोटो सामने आई है, जिसे उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं वो तस्वीर...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर कपूर की भांजी समारा संग थ्रोबैक फोटो आई सामने, बहन रिद्धिमा ने शेयर कर लिखा- 'दोनों क्यूटीज'

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन रणबीर का सोशल मीडिया पर ना होना, उनके फैंस को निराश भी करता है। क्योंकि सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स के करीब रहते हैं। खैर, भले ही रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर हों, लेकिन पैपराजी से लेकर उनकी फैमिली अक्सर एक्टर से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं।

जैसा कि आपको पता है कि, रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं और उनकी बहन भी अपने भाई रणबीर से बहुत प्यार करती हैं। ऐसे में रिद्धिमा अक्सर अपने भाई की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर अपनी भांजी समारा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते नजर आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- सुगंधा मिश्रा का पति संग सामने आया शादी के बाद का लुक, संकेत ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक)

दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने 30 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें रणबीर अपनी भांजी समारा को अपनी गोद में लिए हुए हैं और उसे प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर में समारा कुछ महीने की लग रही हैं। रणबीर की ये फोटो बेहद ही खूबसूरत है। इसे शेयर करते हुए रिद्धिमा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘दोनों क्यूटीज।’ इसके साथ उन्होंने दो हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की पति ऋषि कपूर की फोटो

30 अप्रैल 2021 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर ऋषि कपूर की वाइफ और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने घर पर पूजा रखी थी, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। यहां देखें फोटो।

(ये भी पढ़ें- 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम एरिका फर्नांडिस संग रिलेशनशिप पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात)

पिता ऋषि कूपर की पुण्यतिथि पर रिद्धिमा का इमोशनल नोट

रिद्धिमा कपूर साहनी ने 30 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज शेयर किया था। कोलाज की पहली फोटो में रिद्धिमा अपने हैंडसम पापा को हग किए हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में ऋषि अपनी नन्ही रिद्धिमा को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए रिद्धिमा ने Dorothy Mae Cavendish की कुछ पक्तियां लिखते हुए कहा था, ‘अगर मैं आपको सिर्फ एक बार मुझे मुश्क कहते हुए सुन सकती... जब भी हम मिलते हैं, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आज भी आपके बारे में बात करते हैं। आपको कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हम आपको अपने दिल के करीब रखते हैं और आप हमेशा हमें चलाने और रास्ता दिखाने के लिए वहां पर मौजूद रहेंगे। जब तक हम फिर से नहीं मिलते हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं।’

नीतू ने भी पति ऋषि के लिए लिखा था इमोशनल नोट

नीतू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बीते दिन एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस अपने हसबैंड ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘पिछले साल का समय हमारे लिए दुनिया भर के दुख और उदासी से भरा रहा था क्योंकि मैंने उन्हें खो दिया है। ऐसा एक दिन नहीं गया है, जब उन्हें याद नहीं किया है या फिर उनकी चर्चा नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार हैं। कभी-कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, उनकी हाजिर जवाबी और उनकी छोटी कहानी। हमने उन्हें होठों पर मुस्कान के साथ पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हमने इस बात को स्वीकार किया है कि जीवन उनके बिना कभी पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी।’

(ये भी पढ़ें- टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने स्नेहा शुक्ला संग रचाई शादी, इंटरव्यू में बताई अपनी लव स्टोरी)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती हैं। तो आपको रिद्धिमा के द्वारा शेयर की गई भाई रणबीर कपूर और बेटी समारा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.