ऋषि कपूर के निधन के बाद मां नीतू कपूर के लिए सहारा बनी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर कही ये बात

ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी पापा को भूल नहीं पा रही हैं। वह लगातार पिता के साथ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी मां नीतू के साथ फोटो शेयर करके खास बात कही है। देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर के निधन के बाद मां नीतू कपूर के लिए सहारा बनी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। उनके जाने के बाद कपूर फैमिली पर पहाड़ टूट पड़ा है।
कपूर खानदान उनके मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहा है। ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी पापा को भूल नहीं पा रही हैं। वह लगातार पिता के साथ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी मां नीतू के साथ फोटो शेयर करके खास बात कही है।

बता दें कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

Rishi Kapoor, Bollywood, Rishi Kapoor Funeral, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor, Alia Bhatt, Social Media, ऋषि कपूर, बॉलीवुड, ऋषि कपूर अंतिम यात्रा, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, सोशल मीडिया

रिद्धिमा कपूर अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में वह पिता ऋषि और बेटी समायरा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में रिद्धिमा और रणबीर मां नीतू के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ''हम आपके साथ हैं मां। आपके पिलर्स।'' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)   

riddhima kapoor instagram story

Riddhima kapoor instagram story

बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी मौजूद रहीं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली आखिरी सांस

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.