ऋषि कपूर के निधन को पूरा हुआ एक महीना, लाडली बेटी रिद्धिमा ने पापा ​को याद कर लिखा भावुक मैसेज

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) आए दिन अपने पिता के साथ बिताए पलों को याद करके पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके निधन को एक महीना पूरा होने पर रिद्धिमा ने पापा के साथ की एक फोटो शेयर की है। देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर के निधन को पूरा हुआ एक महीना, लाडली बेटी रिद्धिमा ने पापा ​को याद कर लिखा भावुक मैसेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में इस दुनिया से रुखसत होकर चले गए। 30 मई यानी आज उनके निधन को हुए 1 महीने बीत गए। लेकिन उनका परिवार अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ सका है। ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं थी। वह आए दिन अपने पिता के साथ बिताए पलों को याद करके पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऋषि कपूर के निधन को एक महीना पूरा होने पर रिद्धिमा ने पापा के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। आइए देखें फोटो।

रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर किए गए इस फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ मुस्कुराहते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '' दुख में ना कहें: कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शुक्र है कि वह थे। आज एक महीना हो गया। हम आपको याद करते हैं। '' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

बता दें कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं।

रिद्धिमा सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कपूर फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली आखिरी सांस

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। 

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर इन दिनों अपनी मम्मी नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के लिए सहारा बनी हुई हैं। वह इन​की पीड़ा को कम करने के लिए मुंबई में ही रूकी हुूई हैं। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.