रिद्धिमा कपूर ने अपने बचपन की अनदेखी फोटो की शेयर, मां नीतू के कंधे पर बैठी दिखीं लाडली

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी और मां नीतू कपूर की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने अपने बचपन की अनदेखी फोटो की शेयर, मां नीतू के कंधे पर बैठी दिखीं लाडली

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैं और ये बात उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में झलक ही आती है। एक्ट्रेस की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर अपनी पुरानी यादों को तरोताजा करती हैं। हाल ही में, रिद्धिमा ने अपने बचपन के दिनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  

riddhima kapoor sahni

पहले ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब आर ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। (ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिश्चियन शादी की रस्में: प्री से पोस्ट वेडिंग तक इतने इंट्रेस्टिंग होते हैं रीति-रिवाज)

riddhima kapoor sahni and neetu kapoor

अब आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 18 अप्रैल 2021 को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नन्ही रिद्धिमा मां नीतू कपूर के कंधे पर बैठी नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस भी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा काफी क्यूट लग रही हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर कई सारी हार्ट इमोजी बनाई हैं।

ranbir kapoor childhood

इस फोटो को नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा, “मेरा छोटा सा।” (ये भी पढ़ें: करीना कपूर की लंदन वाली बहन आलिया लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

इससे पहले, मां नीतू कपूर संग रणबीर कपूर 15 अप्रैल को क्लीनिक जाते हुए स्पॉट किये गए थे। जैसे ही वो कार से बाहर निकले, उनका सबसे पहला सवाल पैपराजी से यही था कि कोरोना के बढ़ते केसेज के बीच मीडिया पर्सन के लिए लॉकडाउन क्यों नहीं है। सामने आए वीडियो में हम रणबीर को अपनी कार से उतरते हुए देख सकते हैं। इस दौरान एक्टर ने फोटोग्राफर्स से पूछा था, “आप लोग का लॉकडाउन नहीं है”, जिस पर पैपराजी ने उन्हें रिप्लाई किया था कि उनका काम अभी चल रहा है। इसके बाद रणबीर ने सबसे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील की थी और क्लीनिक के अंदर चले गए थे।

9 मार्च 2021 को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘आपकी दुआओं और फ़िक्र के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो मेडिकेशन पर है और अच्छे से रिकवर कर रहा है। वो घर पर सेल्फ क्वारंटाइन है और सभी सावधानियां बरत रहा है।’ 15 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद रणबीर की कुछ दिनों पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी। (ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने रानी पिंक लहंगे के साथ कैरी किया था यूनिक दुपट्टा, लुक बना देगा दीवाना)

ranbir

फिलहाल, रिद्धिमा कपूर अक्सर अपने परिवार की अनदेखी फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.