ऋषि कपूर के 68वें बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा हुईं इमोशनल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज यानी 4 सितंबर 2020 को 68वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने पापा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर के 68वें बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा हुईं इमोशनल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके फैंस, दोस्त और परिवार कभी नहीं भूला सकते। ऋषि कपूर का आज यानी 4 सितंबर 2020 को 68वां जन्मदिन है। आज अगर इस खास मौके पर वह हमारे बीच होते तो कोई और ही बात होती। लेकिन उनके न होने के बाद भी उनके फैंस और परिवार के लोग उन्हें इस मौके पर याद कर रहे हैं।

इसी क्रम में उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने पापा के लिए इमोशनल पोस्ट लिखकर कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

दरअसल, ऋषि कपूर के 68वें जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक बार फिर अपने पापा को याद कर भावुक हो गई हैं। इन्हीं यादों को लोगों के साथ साझा करने के लिए रिद्धिमा ने पापा की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद के साथ दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

Rishi Kapoor

रिद्धिमा ने तस्वीरों के साथ अपने पापा को याद करते हुए कैप्शन में लिखा- ''पापा, वो कहते हैं कि जब आप किसी को खो देते हैं तो आप जिंदा नहीं रह सकते, आपका दिल हमेशा के लिए बुरी तरह टूट जाएगा! मुझे पता है कि आप हम सभी को देख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा दिए गए मूल्य प्रणाली से जीते हैं।''

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor

अपनी पोस्ट में रिद्धिमा ने आगे लिखा- ''पापा आपने मुझे करुणा का उपहार दिया, मुझे रिश्तों का मूल्य दिया और मुझे वह इंसान बना दिया जो मैं आज हूं। मैं आपको हर दिन याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। आज और हमेशा, हैप्पी बर्थडे। इसके साथ उन्होंने एक हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।'' (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे, जिन्होंने किसी फेसम स्टार से नहीं की शादी, जानें इनके बारे में)  

Rishi Kapoor

दो साल तक लड़ाई के बाद हार गए थे कैंसर की जंग

4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक शानदार फिल्में की हैं। जिससे वह हमेशा ही लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे। जीवन के अंतिम दो सालों में ऋषि कपूर ने कैंसर के साथ जंग किया। इस मुश्किल घड़ी में उनका परिवार पूरी तरह से उनके साथ था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण समय बिताया, जहां वे पत्नी नीतू कपूर के साथ लगभग एक साल तक रहे और इस दौरान वहां बेटी, बेटे और दामाद के साथ भी मिलते रहे। लेकिन, जब इलाज करा​कर वह इंडिया लौटे तो कुछ ही महीने बाद इसी साल अप्रैल में में वो दुनिया को अलविदा कह गए।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

बेटी रिद्धिमा शेयर करती रहती हैं फोटोज

अपने पापा की लाडली बेटी रिद्धिमा तब अपने पापा को कोराना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से आखिरी बार नहीं देख पाईं थीं, जिसका गम उन्हें शायद हमेशा ही रहेगा। रिद्धिमा अक्सर अपने पापा के साथ पुरानी तस्वीरों को शेयर कर पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। (इसे भी पढ़ें: विनिता जोशी की लव लाइफ: एक्ट्रेस को ऐसे मिला जीवन का सच्चा प्यार और फिर कर ली दूसरी शादी)  

Rishi Kapoor

बॉलीवुड के इस दिवंगत अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हम भी उन्हें याद करते हैं। तो आपको रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.