पिता ऋषि कपूर को आखिरी बार न देख पाने के दर्द से उबरी नहीं हैं रिद्धिमा कपूर, सामने आई अनदेखी फोटोज

यहां हम आपके साथ रिद्धिमा कपूर की अनदेखी तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिसमें वह अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके बीच के प्यार और लगाव को देखा जा सकता है।

img

By Shashwat Mishra Last Updated:

पिता ऋषि कपूर को आखिरी बार न देख पाने के दर्द से उबरी नहीं हैं रिद्धिमा कपूर, सामने आई अनदेखी फोटोज

''यादें याद आती हैं, बातें भूल जाती हैं, ये यादें किसी दिलो-ओ-जानम के, चले जाने के बाद तक आती हैं।'' अगर आपने किसी अपने को खो दिया हो, तो यह गाना बेशक आपके दिल को कुछ अलग-सा ही दर्द देता होगा। जो तस्वीर और जो यादें हम किसी व्यक्ति के साथ बनाते हैं, वह हमेशा के लिए हमारे दिमाग में बस जाती हैं, चाहे वह व्यक्ति हमसे कितनी ही दूर क्यों न चला जाये। 'तस्वीरें' हमें उनसे जोड़ के रखने का एक आसान तरीका होती हैं और साथ ही हमारी ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा भी बन जाती हैं। एक बेटी के लिए, उसके पिता उसका 'पहला प्यार' होते हैं और अपने पिता को खोना उसके लिए एक असहनीय दर्द जैसा होता है। रिद्धिमा कपूर साहनी भी वह बेटी हैं, जिन्होंने इस असहनीय दर्द को झेला है।

30 अप्रैल 2020 वो दिन था जब कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की मत्यु हो जाने की खबर दी थी। उनकी इस खबर ने उनके परिवार वालों, दोस्तों और पूरे देश को खामोशी में डाल दिया था। आम जनता के लिए तो यह खबर दुखद थी, लेकिन उनके परिवार वालों के लिए यह उस कड़वे सच जैसा था, जिसके साथ अब उनको पूरी ज़िन्दगी गुज़ारना था। ऋषि कपूर की मृत्यु के समय उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी नातिन समारा दिल्ली में थे, इस वजह से वे ऋषि जी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सके थे। ये दर्द रिद्धिमा के दिमाग में शायद घर कर गया है, तभी तो रिद्धिमा उस दिन से आज तक अपने पिता को खो देने का शोक मना रही हैं। अब हम आपके साथ रिद्धिमा कपूर की एक तस्वीर साझा कर रहे हैं, जिसमें वह अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके बीच के प्यार और लगाव को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें: एक्टर गुरु दत्त संग अनूठे प्यार को दिखाती है गीता दत्त की ये अनदेखी फोटो, दर्दनाक थी इनकी लव स्टोरी)

Rishi Kapoor family

रिद्धिमा कपूर की तस्वीरें देखते हुए हमें उनकी एक ऐसी तस्वीर मिली है, जब वह शायद टीनएजर थी। यह तस्वीर पारिवारिक तस्वीर का एक अच्छा उदाहरण है, जिसमें पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर अपनी बेटी को किस करते नज़र आ रहे हैं। सफ़ेद कपड़े और मांग टीका पहने हुए रिद्धिमा इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनके मांग टीके पर लगा हीरा उसमें और चार चांद लगा रहा है। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपने माता-पिता से मिल रहे प्यार का काफी आनंद उठाते हुए दिखाई दे रही हैं।

Riddhima Kapoor Sahni Parents

जब से ऋषि जी की मृत्यु हुई है, तभी से रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार व अपने परिवार के लिए चिंता और अपने पिता से सम्बंधित पोस्ट्स साझा किए हैं। 21 मई 2020 को, रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने परिवार के साथ एक थ्रोबैक सीरीज साझा किया था, जब वह छोटी थी और उनके माता-पिता युवा थे। पहली तस्वीर में रणबीर कपूर को अपने स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर की गोद में बैठे देखा जा सकता है और साथ में रिद्धिमा को उनकी मां नीतू के बगल में बैठे देख सकते हैं। दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है, जिसमें रिद्धिमा ऋषि और नीतू के बीच बैठी दिख रही हैं और देखने पर ऐसा पता चल रहा है कि वे किसी से बात कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर उनकी उनके स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर के साथ क्लोज-अप शॉट थी और चौथी तस्वीर एक पारिवारिक तस्वीर थी, जिसमें उन्हें अपनी मां की बाहों में देखा जा सकता था। (ये भी पढ़ें: वरुण सूद ने गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने लिखा- 'आई लव यू')

Riddhima Kapoor Sahni

Riddhima Kapoor Sahni

Rishi Kapoor Unseen

Rishi Kapoor with Family unseen

ऋषि कपूर की एक महीने की पुण्यतिथि पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और अपने दिवंगत पिता व अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर याद भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमे वह खुद, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा, उनकी मां नीतू और पिता ऋषि कपूर सब साथ नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर के सबसे ऊपर एक मैसेज भी लिखा था- 'say not in grief' और उन्होंने आगे लिखा कि 'वह जैसे भी थे बहुत अच्छे थे और मै उनका आभार प्रकट करती हूं। आज एक महीने हो गया है, आपको याद करते हुए।' इसे भी पढ़ें: एक नहीं तीन जगह हनीमून मनाएंगे आदित्य नारायण और श्वेता, जानें क्या है पूरा प्लान)

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor

आपको बता दें कि एक्टर ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। जिसका उन्होंने अमेरिका में करीब एक साल तक इलाज भी करवाया था, लेकिन वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरा नाम जोकर' में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को उनकी पहली फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें वह बतौर लीड एक्टर कास्ट किए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी उनके पिता राज कपूर ही थे, जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया। लेकिन वो ज़िंदगी जीते-जीते ज़िंदगी से ही हार गए और 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

When Riddhima Kapoor Was Smothered With Kisses By Late Father, Rishi Kapoor And Mother, Neetu Kapoor

फिलहाल, एक बेटी के लिए उसके पिता क्या होते हैं और उस पिता के अंतिम दर्शन तक न कर पाने का दर्द क्या होता है? इसे किसी को बताने की जरूरत नहीं है। आपको रिद्धिमा के लिए जो भी कुछ कहना है, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखें और यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Images source: Riddhima Kapoor Sahni
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.