बचपन में बेहद क्यूट थे ऋषि कपूर और नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये स्पेशल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू के बचपन की एक फोटो कोलाज शेयर किया है। आइए देखते हैं वो तस्वीर...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बचपन में बेहद क्यूट थे ऋषि कपूर और नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये स्पेशल फोटो

बी-टाउन के पॉपुलर सितारों की तरह स्टार किड्स भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। स्टार किड्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स कई पॉपुलर सेलिब्रिटी को टक्कर देते हैं, जिनमें से एक बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी हैं। रिद्धिमा लाइमलाइट से भले ही दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में, रिद्धिमा ने अपने पापा ऋषि और मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आपको वो तस्वीर दिखाएं, उससे पहले जान लीजिए कि, फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाली रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनके माता-पिता और भाई भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन रिद्धिमा को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका रुझान हमेशा से ज्वैलरी डिजाइन करने को लेकर था और उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। आज रिद्धिमा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के लिए ज्वैलरी डिजाइन की है। यही नहीं, रिद्धिमा का अपना खुद का ‘R’ नाम से एक ज्वैलरी ब्रांड भी है। (ये भी पढ़ें- एजाज खान संग शादी करना चाहती हैं साक्षी झाला? जानें इस सवाल पर क्या बोलीं उनकी 'रूमर्ड गर्लफ्रेंड')

अब बात करते हैं रिद्धिमा के हालिया फोटो की, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने पिता ऋषि और मां नीतू कपूर के बचपन की फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। इस फोटो में बाएं साइड में नीतू के बचपन की दो तस्वीरें लगी हैं, तो वहीं दाएं साइड में ऋषि कपूर के बचपन की एक तस्वीर लगाई गई है। इसमें ऋषि और नीतू बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस कोलाज फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक फोटो में बहुत सारी क्यूटनेस।’ (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा ने बेटियों के फ्यूचर बॉयफ्रेंड के लिए किया एक पोस्ट, दी ये नसीहत)

रिद्धिमा अपने पिता ऋषि से काफी अटैच थीं। 30 अप्रैल 2020 को जब ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, तो उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थीं। हालांकि, वह अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करती रहती हैं। इसके पहले उन्होंने 31 दिसंबर को अपने पिता और मां की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें से पहली तस्वीर ऋषि और नीतू कपूर की एक सेल्फी है, जिसमें दोनों को एक साथ काफी खुश देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर उनकी पूरी फैमिली की है, जिसमें ऋषि और नीतू के अलावा, रिद्धिमा, रणबीर और रिद्धिमा की बेटी समारा नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने पापा के लिए लिखा था, ‘आप हर दिन याद आते हैं। काश आप हमारे साथ यहां होते, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’ (ये भी पढ़ें- अभिनव शुक्ला के प्यार में पागल हुईं राखी सावंत, बोलीं- 'ये प्यार मैं जाने नहीं दे सकती')

फिलहाल, रिद्धिमा का अपने माता-पिता से गहरा अटैचमेंट अक्सर उनकी तस्वीरों से झलक जाता है। वैसे, आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई नीतू और ऋषि के बचपन की क्यूट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.