रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर संग शेयर की खास फोटो, शाही लुक में पोज देते दिखी मां-बेटी की जोड़ी

एक्ट्रेस नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर संग शेयर की खास फोटो, शाही लुक में पोज देते दिखी मां-बेटी की जोड़ी

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और एक्ट्रेस नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह खुद को लाइमलाइट में रखना बखूबी जानती हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी और अपने परिवार की खास तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड साफ झलक रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

neetu kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब ‘आर’ ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।

(ये भी पढ़ें: मनीष पॉल ने बताई वाइफ संयुक्ता संग अपनी लव स्टोरी, एक्टर ने कहा- 'मैं जहां हूं उन्हीं की वजह से हूं')

ridhhima kapoor

आइए अब आपको रिद्धिमा का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने 20 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर और रिद्धिमा कैमरे के लिए एक शाही पोज दे रही हैं। इस दौरान रिद्धिमा कुर्सी पर बैठी हुई हैं और नीतू कपूर अपनी लाडली बेटी के पास खड़ी हैं। लुक की बात करें तो, रिद्धिमा कपूर पिंक कलर के सूट में हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, नीतू कपूर ब्लैक एंड पिंक सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर पर रिद्धिमा ने लिखा है, ‘मेजर थ्रोबैक #momlove।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।

(ये भी पढ़ें: नीति टेलर पति परीक्षित संग लेना चाहती थीं सात फेरे, लेकिन सपना रह गया अधूरा, बताई वजह)

riddhima kapoor with neetu kapoor

‘मदर्स डे’ पर रिद्धिमा कपूर ने शेयर की थी खास तस्वीर

रिद्धिमा कपूर अपनी मां नीतू कपूर से बेहद प्यार करती हैं। वह खास मौके पर अपनी मां को स्पेशल फील करवाना कभी नहीं भूलती हैं। इससे पहले, 8 मई 2021 यानी ‘मदर्स डे’ से महज एक दिन पहले रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे बड़ा किया है। हैप्पी मदर्स डे मेरी आयरन लेडी। लव यू सबसे ज्यादा।’

neetu kapoor

रिद्धिमा कपूर के बचपन की फोटो

रिद्धिमा कपूर अपने इंस्टा हैंडल से अपने बचपन की तस्वीरें भी शेयर करती नजर आती रहती हैं, जिसमें उनकी क्यूटनेस साफ झलकती है। बीते दिनों, 18 मई 2021 को रिद्धिमा ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही थी। इस तस्वीर में रिद्धिमा मां नीतू कपूर के कंधे पर बैठी हुई हैं और एक्ट्रेस कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। इस दौरान नीतू ने अपनी लाडली को अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा है। इस तस्वीर में रिद्धिमा काफी क्यूट लग रही हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर कई सारी हार्ट इमोजी बनाई थीं।

riddhima kapoor childhood photo

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों मां-बेटी से ज्यादा दो सहेलियों का बॉन्ड शेयर करती हैं। तो आपको रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.