भाई-बहनों संग ऋषि कपूर की अनदेखी फोटो बेटी रिद्धिमा कपूर ने की शेयर, देखें एक फ्रेम में कपूर फैमिली

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपूर परिवार का स्ट्रांग बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

भाई-बहनों संग ऋषि कपूर की अनदेखी फोटो बेटी रिद्धिमा कपूर ने की शेयर, देखें एक फ्रेम में कपूर फैमिली

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी लविंग वाइफ व एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) बेशक फिल्मी दुनिया से काफी दूर रहती हैं, लेकिन वह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया की एक एक्टिव यूजर हैं और वह अक्सर अपने पापा ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने पापा ऋषि कपूर की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर अपने दोनों भाई और बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

ridhhima

पहले ये जान लीजिए कि, रिद्धिमा कपूर साहनी ने बेशक अपनी मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर की तरह फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन आज वह एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं और उनकी ज्वैलरी की चर्चा दूर-दूर तक है। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब ‘आर’ ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। (ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने दिया इंटरव्यू, अपनी लव लाइफ पर की खुलकर बात)

ridhhima kapoor family

आइए अब आपको कपूर परिवार की वो फोटो दिखाते हैं। दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने 21 अप्रैल 2021 को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर अपने प्यारे भाई-बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ उनके दोनों भाई रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दोनों बहनें ऋतु कपूर व रीमा कपूर नजर आ रही हैं और सभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान ऋषि कपूर बीच में खड़े हैं और एक्टर के एक तरफ ऋतु और दूसरी तरफ रीमा खड़ी हैं। तो वहीं, रणधीर अपनी बहन ऋतु की तरफ खड़े हैं और राजीव बहन रीमा के पास नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पांचों भाई-बहन का स्पेशल बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा है, ‘अमूल्य।’ (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक के साथ वीडियो कॉल पर मनाई मैरिज एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की एक झलक)

rishi kapoor

बताते चलें कि, ऋषि कपूर से बड़ी बहन ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का 14 जनवरी 2020 को 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली थी। वहीं, ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर ने भी 9 फरवरी 2021 को अपनी अंतिम सास ली। जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

kapoor family

इससे पहले, 25 मार्च 2021 को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'आपका प्यार हमारे रास्ते को रोशन करेगा- आपकी याद हमेशा हमेशा हमारे दिल में और हमारे साथ रहेगी!' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी।

kapoors

जानकारी के लिए बता दें कि, ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरा नाम जोकर' में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को उनकी पहली फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें वह बतौर लीड एक्टर कास्ट किए गए थे।  जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी जबरदस्त एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया। लेकिन अपनी जिंदगी के अंतिम वर्षों में एक्टर ऋषि कपूर कैंंसर से पीड़ित हो गए थे, जिसका उन्होंने अमेरिका में करीब एक साल तक इलाज भी करवाया था, लेकिन बीमारी से वह जंग जीत नहीं पाएं और 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

rishi kapoor

फिलहाल, इस तस्वीर से साफ है कि, रिद्धिमा कपूर अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं और सभी लोगों के काफी ज्यादा मिस भी करती हैं। तो आपको रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.