ऋषि कपूर की 13वीं प्रार्थना सभा में पापा को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्ध‌िमा, शेयर की ये फोटो

मंगलवार यानी 12 मई को अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तेरहवीं की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्ध‌िमा कपूर ने इस मौके पर एक बार फिर से दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। आइए देखें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर की 13वीं प्रार्थना सभा में पापा को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्ध‌िमा, शेयर की ये फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बीते 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। मंगलवार यानी 12 मई को उनकी तेरहवीं की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में कपूर फैमिली के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आए। रणबीर की बहन रिद्ध‌िमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी इस सभा में अपने पापा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

अपनी और पाप ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर करते हुए रिद्ध‌िमा ने लिखा, 'आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा।' दूसरी फोटो में वह भाई रणबीर कपूर के साथ अपने पापा को याद कर रही हैं। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी। हम आपसे प्यार करते हैं।' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से कपूर फैमिली के सभी सदस्य हमेशा काफी दुखी नजर आते हैं। उनकी बेटी लगातार अपने पिता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई थीं, तब वह वीडियो कॉल के जरिए पिता को अंतिम विदाई दी थी। बाद में वह दिल्ली से सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची। इसके बाद से रिद्ध‌िमा लगातार अपने पापा को लेकर भावनाओं को सोशल मीडिया पर जाहिर कर रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि अब तक सामने आई तस्वीरों में 13वीं पर रखी प्रार्थना सभा में ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबीता, करिश्मा कपूर और श्वेता बच्चन भी बेटी नव्या नवेली के साथ शामिल होते नजर आए। लॉकडाउन के चलते प्रेयरमीट में ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके। ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का ये डांस वीडियो देख खो जाएंगे उनकी यादों में और भूल जाएंगे सारे गम)  

Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.