रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप पर बहन रिद्धिमा बोलीं- 'मैं क्या कह सकती हूं, अगर भाई...'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिलेशनशिप पर हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने अपना रिएक्शन दिया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप पर बहन रिद्धिमा बोलीं- 'मैं क्या कह सकती हूं, अगर भाई...'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के करीब तीन महीने बाद कपूर खानदान की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई है। अब एक बार फिर से ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिलेशनशिप की खबरें फिर से मीडिया में छा गई हैं। हाल ही में दोनों के रिलेशनशिप के बारे में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने अपना रिएक्शन दिया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

रणबीर कपूर के घर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं आलिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी कुछ दिनों पहले रक्षाबंधन के मौके पर कपूर परिवार के घर सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। इतना ही नहीं, सेलिब्रेशन के बाद रणबीर उन्हें वापस उनके घर छोड़ने भी गए थे। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणबीर-आलिया के रिलेशशिप पर क्या कहती हैं बहन रिद्धिमा

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप के बारे में रिद्धिमा कपूर साहनी से मीडिया वालों ने सवाल किया कि, रणबीर और आलिया के बारे में आपका क्या खयाल है? तो उन्होंने कहा, ''मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं, अगर मेरा भाई खुश है, और मैं वाकई अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं।''

रणबीर के साथ रिलेशन को लेकर आलिया भट्ट ने कही थी ये बात

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, ''यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है। मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।'' इंटरव्यू में आलिया से रणबीर के पास्ट को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा था, ''उन्हें समझना मुश्किल नहीं है। वो तो एक रत्न हैं।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)    

कैसा है रणबीर और आलिया का फिल्मी करियर?

आलिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था, लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर वह पहली बार 2012 में रिलीज फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आईं। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते अपने एक्टिंग टैलेंट से वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं, साथ ही इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में भी इनका नाम जुड़ गया है। वहीं, रणबीर कपूर के फिल्मी करियर पर गौर करें तो उन्होंने 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद रणबीर कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया, रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि, आलिया इस बीच फिल्म 'सड़क2' को लेकर बहुत ट्रोल हो रही हैं। नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की बहस के बीच आलिया की इस फिल्म को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। हाल ही में जब इसका ट्रेलर आया तो यूट्यूब पर इसे कई मिलियन लोगों ने डिसलाइक किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

वैसे, आलिया-रणबीर को लेकर बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि दोनों फैमिलीज में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थी। लेकिन, इस बीच कोरोना वायरस के चलते ये प्लान कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। फिर इसी बीच ऋषि कपूर का निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में आलिया रणबीर के साथ-साथ दिखीं। हालांकि, ऋषि कपूर के निधन के करीब तीन महीने बाद अब फिर से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

तो देखना होगा कि आखिर ये कपल कब तक शादी के बंधन में बंधता है? तो आपको क्या लगता है रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधेंगे या नही? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.