बहन रिद्धिमा की शादी में खुश थे रणबीर, कपिल शर्मा के सवाल पर नीतू कपूर की बेटी ने बताया किस्सा

एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया कि, उनकी शादी में भाई रणबीर कपूर का क्या हाल था। डीटेल खबर के अंदर है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहन रिद्धिमा की शादी में खुश थे रणबीर, कपिल शर्मा के सवाल पर नीतू कपूर की बेटी ने बताया किस्सा

कॉमेडी की दुनिया का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में हर हफ्ते कोई न कोई सेलेब मनोरंजन का तड़का लगाता है। बीते दिनों एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। शो में जहां नीतू ने अपनी शादी और फिल्मों को लेकर कई बातें साझा कीं, तो वहीं रिद्धिमा ने अपनी फैमिली से जुड़े कई सारे किस्से सुनाए। हाल ही में, शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस एपिसोड का एक 'बिना सेंसर वाला' वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नीतू की बेटी रिद्धिमा अपनी शादी के समय भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के हाल को बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

neetu kapoor and riddhima kapoor sahni in kapil sharma show

दरअसल, शो के एपिसोड में 'कॉमेडी के बादशाह' कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि, जब उनकी शादी हुई थी तो रणबीर कपूर रोए थे या फिर खुशी से नाच रहे थे कि, अब वह कमरा उनका हो गया? इस पर रिद्धिमा कहती हैं कि, 'रोया ही होगा, खुशी के आंसू। जा रही है, जा रही है, रूम मिलेगा। क्योंकि हम लोग रूम शेयर करते थे। फिर मैं गई और उसे अपना रूम मिल गया।' रिद्धिमा ने ये भी बताया कि, जब रणबीर छोटे थे, तो वह उन्हें काफी पीटा करती थीं। जब उनसे पूछा गया कि, क्या वह अब भी उन्हें पीटती हैं? तो रिद्धिमा कहती हैं कि, हाइट देखी है उसकी? पंगा नहीं लेना है।' इस पर नीतू कपूर कहती हैं कि, 'रिद्धिमा हमेशा उसकी साइड लेती है, कोई रणबीर को कुछ कहकर तो देखे। तुरंत कहेगी, नहीं मां, मुझे लगता है आप गलत हो।'

(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

इस एपिसोड में नीतू कपूर ने खुलासा किया कि, जब उनके दोनों बच्चे लंदन और अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तो वह किस बात का सबसे अधिक ख्याल रखती थीं। उन्होंने बताया कि, आमतौर पर जहां मां अपने बच्चों के लिए खाने-पीने की चीजें रखती हैं। वहीं, वह इसके साथ दवाइयां भी रखा करती थीं। नीतू ने बताया कि, वह सारी दवाइयों के साथ ये भी लिखा करती थीं कि, किस समस्या में कौन सी दवा लेनी है। नीतू ने यह भी बताया कि, उनकी जरा सी तबीयत खराब होती है, तो कैसे रिद्धिमा पूरा घर सिर पर उठा लेती हैं। तुरंत वह घर की डॉक्टर बन जाती हैं। कभी आयुर्वेदिक तो कभी योगा से इलाज शुरू कर देती हैं।

Riddhima Family

समारा लीक करना चाहती थीं मामू रणबीर का फोन नंबर

शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा था कि, क्या उनके किसी दोस्त ने कभी उनसे उनके भाई रणबीर का फोन नंबर मांगा। इस पर रिद्धिमा ने खुलासा किया था कि, उनकी बेटी समारा ने एक बार स्कूल में कैप्टन का चुनाव जीतने के लिए अपने स्कूल की लड़कियों के साथ उनका नंबर लीक करने का विचार बनाया था। उन्होंने कहा था कि, “दोस्तों ने नहीं, बेटी ने कहा था। दरअसल, बेटी को स्कूल में कैप्टन बनना था। उसने कहा, 'रणबीर का नंबर लीक कर दूं लड़कियों को? मुझे वोट मिल जाएंगे।' रिद्धिमा ने आगे बताया था कि, ''मैंने इससे इनकार कर दिया था।''

riddhima and ranbir

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की चाचा ऋषि कपूर संग पुरानी फोटो आई सामने, चिंटू अंकल की गोद में रोती दिखीं एक्ट्रेस)

यही नहीं, रिद्धिमा ने यह भी बताया था कि कैसे, जब वह लंदन में पढ़ रही थीं, तब रणबीर उनकी अलमारी से उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे देते थे। उन्होंने खुलासा किया था कि, जब वह छुट्टियों के दौरान एक बार घर आईं, तो वह अपनी एक गर्लफ्रेंड को ले आए, इस दौरान उन्होंने उस लड़की के टॉप को पहचान लिया, क्योंकि वह उनकी ही ड्रेस थी। 

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

ध्यान दिला दें कि, कपिल शर्मा का यह एपिसोड 4 सितंबर 2021 को टेलीकास्ट हुआ था। फिलहाल, आपको रिद्धिमा और रणबीर के बीच की बॉन्डिंग कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.